बीसीसीआई ने प्रवीण कुमार निलम्बित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

बीसीसीआई ने प्रवीण कुमार निलम्बित किया


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार को रविवार को निलम्बित कर दिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन पर कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट के दौरान भिलाई में खेले गए एक मुकाबले में विपक्षी टीम के खिलाड़ी के साथ बहस और गाली-गलौच करने का आरोप है। प्रवीण को आगामी अंतर्राज्यीय विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लेने से रोक दिया गया है।

बसीसीआई के सचिव संजय जगदाले ने एक बयान में कहा है, "बोर्ड ने प्रवीण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें आगामी अंतर्राज्यीय विजय हजारे ट्रॉफी के लिए निलम्बित कर दिया गया है।" बीसीसीआई की अनुशासन समिति उनके खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। 

ज्ञात हो कि प्रवीण कुमार ने ओएनजीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम इनकम टैक्स के बल्लेबाज अजित अर्गल को शार्ट पिच गेंद फेंकने के बाद उनके साथ गाली-गलौच किया था। प्रवीण की गेंद की वैधता को लेकर अजित, अम्पायरों से पूछताछ करने गए थे। इससे गुस्साए प्रवीण ने गाली-गलौच शुरू कर दिया, इसके बाद अम्पायरों ने पूरे मामले को लेकर मैच रेफरी धनंजय सिंह को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि सीने में चोट के कारण प्रवीण मार्च 2012 से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: