कच्चे तेल की कीमत 114.68 डॉलर प्रति बैरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

कच्चे तेल की कीमत 114.68 डॉलर प्रति बैरल

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 8 फरवरी को बढ़कर 114.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 7 फरवरी को दर्ज मूल्य 113.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। 

रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 8 फरवरी को बढ़कर 6143.41 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो 7 फरवरी को 6054.77 रुपये प्रति बैरल थी। इसका कारण डॉलर के संदर्भ में तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी और रुपये का अवमूल्यन रहा। रुपये/डॉलर की विनिमय दर 8 फरवरी को 53.57 रुपये/अमरीकी डॉलर रही, जो 7 फरवरी को 53.14 रुपये/अमेरिकी डॉलर थी।

कोई टिप्पणी नहीं: