छत्तीसगढ़ में सोमवार को नकाबपोश हत्यारों ने एक सरकारी चिकित्सक के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि नक्सली प्रभावित बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव में चिकित्सक ओ.पी. पारख (48) की हत्या कर दी गई।
पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारियों का कहना है, "तीन लोग कोंडागांव के मेन रोड स्थित पारख के घर में घुस गए और चाकू से उनकी हत्या कर दी। पारख कोंडागांव जिला अस्पताल में चिकित्सक थे।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें