पीएसएलवी-सी20 का सफल प्रक्षेपण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

पीएसएलवी-सी20 का सफल प्रक्षेपण.


समुद्र विज्ञान से जुड़े अध्ययनों के लिए भारतीय-फ्रांसीसी उपग्रह ‘सरल’ के प्रक्षेपण के साथ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो के प्रक्षेपण राकेट पीएसएलवी से छह अन्य विदेशी लघु और सूक्ष्म उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा गया है। प्रक्षेपण के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी मौजूद रहे।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी-सी20’ को यहां से 110 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लांच पैड से स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 56 मिनट पर छोड़ने का कार्यक्रम था लेकिन फिलहाल इसमें थोड़ी देरी हुई है। लगातार 21 सफल प्रक्षेपण करने का रिकार्ड रखने वाले पीएसएलवी का यह 23वां मिशन है। नौवीं बार इसरो रॉकेट के ‘कोर एलोन’ वेरियंट का इस्तेमाल कर रहा है।

668.5 किलोग्राम वजनी और 44.4 मीटर लंबा यह रॉकेट 229.7 टन वजन लेकर उड़ान भरेगा। ‘सरल’ के साथ यह सूक्ष्म.उपग्रहों यूनीब्राइट तथा ब्राइट (ऑस्ट्रिया), आउसेट 3 (डेनमार्क), ब्रिटेन के एसटीआरएएनडी, कनाडा के नियोससैट तथा कनाडा के ही लघु उपग्रह सफायर को लेकर उड़ान भरेगा। इसरो ने इससे पहले ‘सरल’ को पिछले साल 12 दिसंबर को प्रक्षेपित करने की योजना बनाई थी लेकिन तकनीकी कारणों से अतिरिक्त परीक्षण करने के लिए इसे टाल दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: