नरकटियागंज (बिहार) की खबर (24 फ़रवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 फ़रवरी 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (24 फ़रवरी )


जीवेन्द्र नारायण शर्मा विधिज्ञ संघ नरकटियागंज के अध्यक्ष निर्वाचित

भारी गहमा गहमी के बीच नरकटियागंज विधिज्ञ संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। उक्त चुनाव मंे अध्यक्ष पद पर विश्वम्भर नाथ पाण्डेय के 24 मत के मुकाबले 35 मत प्राप्त कर जीवेन्द्र नारायण शर्मा चुन लिए गये, जबकि महासचिव पद पर शम्भू शरण के 10 मत के मुकाबले प्रेमचन्द्र मिश्र 49 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किये गये। मुख्य निर्वाची पदाधिकारी समसुद्दिन मियाँ और सहायक निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार झा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सबकी सराहना की। कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित लक्ष्मण प्रसाद लगातार आठवीं वार चुनाव जीत गये है। वे लगातार दोबार संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कार्यकारिणी के सदस्य और लगातार दूसरी बार फिर से कोषाध्यक्ष के तौर पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। इनके अलावे उपाध्यक्ष पद पर उमेश मिश्र, संयुक्त सचिव पद पर प्रभात कुमार मिश्र, सहायक सचिव पद पर विनय कुमार उपाध्याय, अंकेक्षक नृपेन्द्र उपाध्याय और विजय कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार, विकास कुमार, सुशील किशोर मिश्र, मनोज कुमार एवं मनोज कु मार मिश्र कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित हुए है। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री शर्मा और महासचिव श्री मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि संघ के सदस्यों की सम्मान की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। जीत के बाद गुलाल लगाकर सबो ने एक दूसरे को बधाई दी। 

आंगनबाड़ी सेविकाएँ बनी जन्म-मृत्यु उप पंजियक

स्थानीय उच्च विद्यालय में प्रखण्ड सांख्यिकी विभाग द्वारा सन्मार्ग गैर सरकारी संगठन के तत्वावधान मंे जन्म मृत्यु निबंधन और प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला साख्यिकी पदाधिकारी जय किशुन सिंह ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक माह की पहली तारीख तक प्रखण्ड के सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरूण कुमार के कार्यालय मंे अवश्य जमा कर देगी ताकि ससमय जिला से सभी प्रतिवेदन आॅन लाईन किया जा सके। मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और सांख्यिकी पर्यवेक्षक अरूण कुमार ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाएँ प्रपत्र 1, 2, 3 और 11, 12 और 13 सही ढंग से भरें, जैसा कि बताया जा रहा है।

प्रखण्ड संसाधन केन्द्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

बिहार दिवस के मौके पर बेहतर खेल-कूद प्रदर्शन को लेकर प्रखण्ड संसाधन केन्द्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखण्ड के तमाम प्राथमिक और मध्य विद्यालय की छात्र व छात्राएँ शामिल हुई। बिहार राज्य स्पोर्ट्स मीट 2013 के तहत रेलवे मध्य विद्यालय के मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्यालयो से चुने खिलाडी शामिल हुए। जिनके बीच प्रतियोगिता कराया गया, जिसमें चयनीत खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंे शामिल किये जाएंगे। कार्यक्रम में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालयकर्मी गरीबनाथ, धरनीकान्त मिश्र, रवीन्द्र राम, अजय तिवारी, दयानन्द प्रसाद, मनोज कुमार यादव, बिहारी यादव, रामप्रवेश पासवान, समेत सभी संकुल समन्वयक मौजूद रहे।



(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: