सहवाग और हरभजन की टेस्ट टीम में वापसी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

सहवाग और हरभजन की टेस्ट टीम में वापसी


भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट ट्रॉफी के लिए रविवार को भारतीय टीम का चयन कर लिया गया। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं जबकि दिल्ली के शिखर धवन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। गौतम गम्भीर का पत्ता कट गया है जबकि सुरेश रैना के नाम पर चयनकर्ताओं ने विचार नहीं किया। गम्भीर को धवन के स्थान पर भारत-ए टीम में शामिल होने के लिए कहा गया है, जो 16 से 18 फरवरी के बीच आस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगी। गम्भीर इस टीम की कमान सम्भालेंगे।

टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मुरली विजय, अशोक डिंडा, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन।

पांच मैचों की इस श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 22 से 26 फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। दिल्ली के हिस्से अब चौथा टेस्ट मैच आया है। यह मैच पहले चेन्नई में होना था।  दिल्ली और चेन्नई के अलावा दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में और तीसरा टेस्ट मैच मोहाली में खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम ही दोनों देशों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत अक्टूबर 1996 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: