अमेरिका में तूफान, 4.50 लाख घरों में अँधेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

अमेरिका में तूफान, 4.50 लाख घरों में अँधेरा


अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के कारण 4,50,000 घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली अब भी नदारद है। वहीं राहत एवं बचाव कर्मचारी शहर में एकत्र हुए बर्फ के टीलों को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका के पूर्वोत्तर इलाके में आए बर्फीले तूफान के कारण न्यूयार्क से बोस्टन तक बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। कर्मचारी उसकी सफाई में जुटे हैं, ताकि हवाई अड्डों, रेल पटरियों और राजमार्गो पर सुचारु संचालन शुरू हो सके। तूफान की वजह से अमेरिका के तीन राज्यों और कनाडा में कम से कम नौ लोगों की जान गई है।

सीएनएन के अनुसार, शुक्रवार से शुरू हुए तूफान के कारण 5,000 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 6,50,000 घरों की बिजली गुल हो गई। शनिवार रात तक करीब 4,59,000 घरों में बिजली नहीं थी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब भी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवा चल रही है। मैसाचुसेट्स के समुद्र तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्शफील्ड तथा साइचुएट में भी लोगों को समुद्र तट छोड़ने की सलाह दी गई है। मैसाचुसेट्स के गवर्नर देवाल पैट्रिक ने कहा कि शहरों में जमा बर्फ हटाए जा रहे हैं और बिजली बहाल करने की कोशिश की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: