महान भारतीय धावक पीटी उषा ने रविवार को छह युवा धावकों को भारत का 'स्पीडस्टार' चुना है। भारत की उड़न परी पीटी उषा ने अपनी तरह के पहले टैलेंट हंट के अंतिम चरण में पहुंचे 12 शहरों के 76 प्रतिभागियों में से इनका चुनाव किया। इस टैलेंट हंट में 100 मीटर फर्राटा दौड़ के 16 आयुवर्ग के पुरुष वर्ग में 11.14 सेकेंड का समय निकालते हुए चेन्नई के एमएस अरूण ने पहला स्थान हासिल किया तथा कोलकाता की अनीता दास 12.79 सेकेंड के साथ महिला वर्ग में पहले स्थान पर रहीं।
पुणे की सिद्धि हिरय ने 13.01 सेकेंड के साथ 14आयुवर्ग के महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी आयुवर्ग में 11.72 सेकेंड के साथ हैदराबाद के पी सिल्वा (पुरुष वर्ग) पहले स्थान पर रहे। दिल्ली की शबनम नाईक(महिला वर्ग) 12आयुवर्ग में 14.04 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया तो मुंबई के निलेश बत्रे 13.31 सेकेंड के साथ इसी आयुवर्ग के पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे।
भारतीय एथलेटिक्स संघ के संरक्षण में एक संगठन 'केओएचएच स्पोर्ट्स' ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। पिछले दो महीनों से चल रही इस प्रतियोगिता में देश भर के 800 स्कूलों से 10,000 बच्चों ने भाग लिया।अंतिम रूप से चुने गए सभी छह युवा धावक प्रतियोगिता के आधिकारिक अकादमिक सहयोगी ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के सौजन्य से एक सप्ताह के लिए गहन प्रशिक्षण पर जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें