भाजपा नेता अनंत कुमार की जुबान फिसली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

भाजपा नेता अनंत कुमार की जुबान फिसली


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करने सिलसिले में अपनी जुबान पर से नियंत्रण खो बैठे और अनुसूचित जाति के लिए असंवैधानिक शब्द का प्रयोग कर बैठे। इस पर पार्टी के लोग ही नाराजगी जता रहे हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में रविवार को अनंत कुमार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और राज्य सरकार की नीतियों का गुणगान किया। इस दौरान वे आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कुछ गुर सिखा रहे थे, तभी अनुसूचित जाति के लिए वे एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर गए जो असंवैधानिक है। 

इस पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सफाई दी और कहा कि अनंत कुमार ने जिस वर्ग के लिए शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपने विचार रखे हैं, उसका अर्थ है- ईश्वर के जन, लिहाजा इसे गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए और मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। 

अनुसूचित जाति वर्ग के पार्टी के सांसद अशोक अर्गल असंवैधानिक शब्द से नाखुश हैं। उन्होंने बताया कि एक बार भिंड जिले में हुई बैठक में अनुसूचित जाति के लिए इसी असंवैधानिक शब्द के इस्तेमाल पर उन्होंने विरोध जताया था। वे असंवैधानिक शब्द के इस्तेमाल को उचित नहीं मानते हैं। वहीं कांग्रेस सांसद सज्जन वर्मा ने अनंत कुमार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए असंवैधानिक शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: