एफआईएच के साथ 4 साल के लिए जुड़ा हीरो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2013

एफआईएच के साथ 4 साल के लिए जुड़ा हीरो


अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी होरी मोटोकॉर्प ने शनिवार को चार साल के लिए आपसी करार किया। यह बिल्कुल अलग तरह का करार है। इस करार के तहत हीरो भारत में अगले चार साल तक होने वाले एफआईएच आयोजनों का टाइटिल स्पांसर होगा। एफआईएच के बैनर तले भारत में अगला आयोजन फरवरी में हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2, पुरुषों का जूनियर वर्ल्ड कप, 2014 में पुरुष वर्ल्ड हॉकी लीग फाइनल, 2014 में चैम्पियंस ट्रॉफी और 2015 में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल होना है।

हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल तथा एफआईएच प्रमुख लियोनाद्रो नेगरे ने शनिवार को रांची में जारी हीरो हॉकी इंडिया लीग के दो सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान इस करार पर सहमति जताई।

कोई टिप्पणी नहीं: