नेहरू का ऐतिहासिक भाषण अब यू-ट्यूब पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

नेहरू का ऐतिहासिक भाषण अब यू-ट्यूब पर


केंद्रीय पर्यटन मंत्री के. चिरंजीवी के निर्देश पर पर्यटन मंत्रालय ने अपने ऐतिहासिक लेखागार से सभी ऑडियो और वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड करने की शुरुआत कर दी है। मंत्रालय ने एक अलग यू-ट्यूब चैनल 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूटीवी डॉट कॉम/इंडिया' की भी शुरुआत की है। 

मंत्रालय ने गुरुवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रसिद्ध भाषण 'ट्राइस्ट विद डेस्टिनी' को यू-ट्यूब की सामान्य वेबसाइट और मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। भाषण के बाद भारत के राष्ट्रगान की ऐतिहासिक रिकार्डिग भी सुनी जा सकती है। डिजिटल रूप से संकलित किया गया यह भाषण इससे पहले दिल्ली के लाल किले के 58 मिनट के 'लाइट एंड साउंड शॉ' के अंत में सुना जा सकता था।

कोई टिप्पणी नहीं: