पाक ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

पाक ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन


पाकिस्तानी जवानों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित एक भारतीय चौकी पर गुरुवार रात गोलीबारी की। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को दी। सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, "भारत की ओर से किसी भी प्रकार का उकसावा न होने के बावजूद गुरुवार रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया।"

पाकिस्तान द्वारा यह गोलीबारी भारतीय सेना द्वारा राजौरी जिले के झांगर सेक्टर में एक घुसपैठिए को मार गिराने के कुछ घंटे बाद की गई। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने अकारण ही छोटे हथियारों और स्वचालित हल्के और भारी हथियारों से गोलीबारी की। यह गोलीबारी एक घंटे से ज्यादा देर तक चली।"

सेना अधिकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया जो प्रभावकारी रहा। भारतीय सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई थी जब छह जनवरी को पाकिस्तानी सेना का एक जवान भारतीय सैनिकों द्वारा मारा गया था। दो दिन बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत और पाकिस्तान को अलग करने वाली जम्मू-कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय जवानों की नृशंस हत्या कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: