कुरियन ने की सोनिया से मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

कुरियन ने की सोनिया से मुलाकात


राज्य सभा के उप सभापति पी.जे. कुरियन ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। 17 साल पुराने सूर्यनेल्लि यौन प्रताड़ना मामले में नाम उछलने के बाद कुरियन विवादों में हैं। एक सूत्र ने बताया, "हां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की।"  सूत्र के मुताबिक कुरियन ने सोनिया को अपनी स्थिति पर सफाई दी। चूंकि सर्वोच्च न्यायालय उन्हें साफ कर चुका है इसलिए पार्टी उनके साथ है।

सूर्यनेल्लि दुष्कर्म कांड की पीड़िता के बार-बार के दावे के बाद कुरियन का नाम इस मामले में उछल रहा है। पीड़िता का दावा है कि 1996 में उसका यौन शोषण करने वालों में कुरियन भी शामिल थे। सूर्यनेल्लि यौन प्रताड़ना मामला का नामकरण केरल के इदुक्की जिले के स्थान पर हुआ है। इस मामले की पीड़िता इसी जगह की रहने वाली है। जनवरी 1996 में 16 वर्ष की एक किशोरी का अपहरण एक बस कंडक्टर ने कर लिया और उसे 45 दिनों तक भिन्न जगहों पर ले जाया गया। इस दौरान 42 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: