अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के प्रमुख प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को कहा कि अगर खेल मंत्रालय चाहता है कि विवादास्पद खेल संहिता संसद में पारित हो जाना चाहिए तो संसद को ऐसा जरूर करना चाहिए। केंद्र सरकार में भारतीय उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री पटेल ने कहा कि खेल मंत्रालय को यह विश्वास होना चाहिए कि खेल संहिता से राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएफएस) और उनके अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के बीच किसी प्रकार का विरोधाभास पैदा न हो।
पटेल ने कहा, "खेल मंत्रालय को एनएफएस को विश्वास में लेना चाहिए। इसके अलावा खेल के विकास से जुड़ी अन्य संस्थाओं को भी विश्वास में लेना होगा। अगर यह संहिता लागू होनी है तो मैं संसद में पारित होने के बाद इसे लागू करने के लिए तैयार हूं। इसके लिए लेकिन एनएफएस के साथ विचार जरूरी है।"
पटेल ने कहा कि वह कभी सोच नहीं सकते कि एआईएफएफ विश्व में फुटबाल को नियंत्रित करने वाली संस्था फीफा या फिर एशियाई फुटबाल परिसंघ के खिलाफ जाकर कोई काम करेगी। यही बात हर खेल संघ के साथ लागू है, ऐसे में खेल मंत्रालय को अंतर्राष्ट्रीय इकाइयों के संविधान को ध्यान में रखकर अपनी बात करने का प्रयास करना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें