दरभंगा में छात्र की चाकू मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

दरभंगा में छात्र की चाकू मारकर हत्या


 बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेंगलुरू के एक इंजीनियरिंग कालेज के अंतिम वर्ष के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि वाकरगंज मुहल्ला निवासी मोहम्मद अब्दुला गुलफाम को रियाज उर्फ सूर्या नामक एक व्यक्ति ने फोन कर वाकरगंज बुलाया था और इसी दौरान सूर्या ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुलफाम को चाकू मार दिया। चाकू लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

गुलफाम बेंगलुरू स्थित एच़ एम़ एस इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अंतिम वर्ष का छात्र है, जो दरभंगा अपने घर आया था। दरभंगा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सूर्या का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक नहीं चल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: