पतंजलि पीठ के खाते सीलमुक्त करें : अदालत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

पतंजलि पीठ के खाते सीलमुक्त करें : अदालत


दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को आयकर विभाग को निर्देश दिया कि वह पतंजलि योगपीठ न्यास के 11 बैंक खाते सीलमुक्त कर दे। न्यास (ट्रस्ट) के संचालक बाबा रामदेव हैं।  ज्ञात हो कि आयकर विभाग ने कुल कर 34.68 करोड़ रुपये का पहला किस्त 75 लाख रुपये नहीं चुकाने पर ट्रस्ट को सील कर दिया था।

न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद एवं न्यायमूर्ति आर.वी. ईश्वर की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा, "हमने याचिकाकर्ता (पतंजलि योगपीठ न्यास) को आयकर के रूप में 2.10 करोड़ रुपये 15 मार्च तक चुकाने का समय दिया है और आयकर विभाग को निर्देश दिया है कि तय समय में कर का भुगतान नहीं किए जाने पर बैंक खाते सील कर दिए जाएं।"

खंडपीठ ने कर वसूली प्रक्रिया पर स्थनादेश देने से इंकार कर दिया और आयकर आयुक्त (अपीलीय) से कहा कि वह पतंजलि योगपीठ की अपील पर 31 मार्च तक फैसला लें और इस मामले को निपटाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: