शिवसेना के साथ गठजोड़ का कोई इरादा नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

शिवसेना के साथ गठजोड़ का कोई इरादा नहीं.


राज ठाकरे ने साफ किया है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का शिवसेना के साथ गठजोड़ करने का कोई इरादा नहीं है। कोल्हापुर में मंगलवार को आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें शिवसेना की गरज नहीं है। एमएनएस अपने दम पर महाराष्ट्र भर में पैर पसारेगी। गौरतलब है कि शिवसेना की कमान संभालने के बाद उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने राज ठाकरे के लिए कहा था कि शिवसेना में वापसी पर उनका स्वागत है।

शिवसेना और एमएनएस के बीच समझौता कराने के अखबारी बयान देने वाले नेताओं की राज ने सार्वजनिक तौर पर खिल्ली उड़ाई। राज ने कहा, 'जब हम अपने लड़के की शादी करने की तैयारी करते हैं, तो इसका प्रचार इस तरह तो नहीं करते कि लड़के की शरीर संबंध बनाने की योजना है। इसके लिए फलां जगह संपर्क करें, इस तरह के विज्ञापन देते तो नहीं फिरते। ऐसी चीजों (गठबंधन) के लिए अखबार में बयान तो नहीं दिए जाते!'

एमएनएस की वजह से शिवसेना के मराठी वोट फूटते हैं, इस दावे को राज से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर में तो मराठी वोट ही हैं, मगर तब भी सत्ता कांग्रेस के पास है। तो मराठी वोट फूटे कहां? यह प्रचार ही झूठा है। राज ठाकरे ने संकेत दिया कि परप्रांतीय मुद्दे पर उनका जोर कायम रहेगा। इलाहाबाद ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि वहां से सबसे ज्यादा ट्रेनें मुंबई क्यों आती है? उन्होंने कहा, यह यहां (महाराष्ट्र में) उत्तर भारतीय वोटों का प्रतिशत बढ़ाने की साजिश है। महाराष्ट्र सरकार को खुद बाहरी लोगों की ज्यादा चिंता है। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षाएं हिंदी और उर्दू में लेने के फैसले का उन्होंने विरोध किया।

कोई टिप्पणी नहीं: