फोटोग्राफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

फोटोग्राफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज.


महाकुंभ मेला पुलिस ने निजी हेलीकॉप्टर कंपनी और एक फोटोग्राफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फोटोग्राफर हेलीकॉप्टर पर सवार होकर मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का फोटो ले रहा था और उस समय हेलीकॉप्टर खतरनाक रूप से स्नानार्थियों के काफी निकट उड़ रहा था। 

बताया जा रहा है कि ये विदेशी फोटोग्राफर मौनी अमवस्या के दिन करोड़ों स्नानार्थियों की फोटो ले रहा था और उस समय हेलीकॉप्टर इतना नीचे उड़ रहा था कि लोगों में अफरा-तफरा मच गई। कुछ नावें पलटने से बचीं। हेलीकॉप्टर हिमालयन हेलीकॉप्टर सर्विसेज कंपनी का बताया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन की तरफ से अलर्ट करने के बाद एयरफोर्स अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर को वहां से हटाया। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फोटोग्राफर के कैमरा को जब्त कर लिया गया है और कड़ी चेतावनी देने के बाद हेलीकॉप्टर को वापस वाराणसी वापस भेज दिया गया, जहां से विदेशी फोटोग्राफर उसे किराये पर लेकर आया था। मेला अधिकारी मणि प्रसाद मिश्रा की शिकायत पर मंगलवार को कुंभ मेले के संगम थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आफिशियल सिक्रेट्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले पर पूछे जाने पर महाकुंभ मेले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की विवेचना की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं: