भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 26/11 के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक के मंच साझा करने को 'गम्भीर' करार देते हुए मंगलवार को मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। यह कोई छोटा मुद्दा नहीं है। मैं सरकार से इस पर कार्रवाई की उम्मीद करता हूं।"
वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गलती के कारण मलिक को पाकिस्तान जाने की अनुमति मिली। भाजपा इस मुद्दे को सभी मंचों पर उठाएगी। जेकेएलएफ प्रमुख मलिक ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में रविवार को पाकिस्तान में आयोजित प्रदर्शन में सईद के साथ हिस्सा लिया था।
1 टिप्पणी:
अय्यासी यासीन की, श्री हाफिज के साथ |
गिफ्ट मिनिस्टर भेजते, वीजा हाथों-हाथ |
वीजा हाथों-हाथ, गलत-फहमी मत पालो |
संघी भाजप दुष्ट, यहाँ से शीघ्र हंकालो ।
बढ़िया वो आतंक, नहीं देंगे अब फांसी ।
करने दो कुछ रोज, मियां उसको अय्यासी ।।
एक टिप्पणी भेजें