महाराष्ट्र के पूर्व वि.स. अध्यक्ष का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

महाराष्ट्र के पूर्व वि.स. अध्यक्ष का निधन


महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व शिवसेना नेता दत्ता नलवड़े का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार रात 1.30 बजे जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष के थे। शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि नलवड़े लंबे समय से बीमार थे। हृदय रोग, गुर्दा तथा अन्य बीमारियों के लिए उनका इलाज चल रहा था। उन्हें कुछ दिन पहले ही जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं।

दक्षिणी मुम्बई में वर्ली के रहने वाले नलवड़े ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करीब चार दशक पहले एक मामूली कार्यकर्ता के रूप में की थी। वह अपनी सादगी और मृदु स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वह पार्टी के विभिन्न पदों पर पहुंचे, जिनमें निगम पार्षद तथा मुम्बई के मेयर का पद भी शामिल है। नलवड़े वर्ष 2009 तक वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच बार निर्वाचित हुए। शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की सरकार के दौरान वर्ष 1995-1999 तक वह विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: