राज ठाकरे के खिलाफ एफआईआर का आदेश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2013

राज ठाकरे के खिलाफ एफआईआर का आदेश.


दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ कथित तौर पर उत्तर भारत के मुसलमानों को अलगाववादी बताने और उन्हें राज्य से बाहर करने की बात कहने के लिए एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। 

अदालत ने कहा कि पुलिस का यह प्राथमिक कर्तव्य बनता है कि वह एफआईआर दर्ज करे और जांच करे लेकिन अधिकारी प्राथमिक कर्तव्य का पालन करने में विफल रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समीर वाजपेयी का यह आदेश अधिवक्ता मिथिलेश कुमार पांडे की याचिका पर आया जिन्होंने मुम्बई में ठाकरे की रैली में उनके भाषण का हवाला दिया था। इसमें ठाकरे ने असम दंगे के विरोध में 11 अगस्त 2012 की हिंसा के लिए कथित तौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के मुसलमानों पर आरोप लगाया था।

कोई टिप्पणी नहीं: