देश के सबसे नए स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज (एमसीएक्स-एसएक्स) में इक्विटी व इक्विटी डेरिवेटिव्ज सेगमेंट में ट्रेडिंग सोमवार से शुरू हो गई। एमसीएक्स-एसएक्स इसके साथ ही बीएसई व एनएसई के बाद देश का तीसरा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।
एमसीएक्स-एसएक्स द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, कारोबार के पहले दिन स्टॉक एक्सचेंज का कुल टर्नओवर 12.53 करोड़ रुपये का रहा। सोमवार के कारोबार में तीन कस्टोडियन क्लियरिंग सदस्यों आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक व कोटक महिंद्रा बैंक भी सक्रिय रहे।
एमसीएक्स-एसएक्स के एमडी एवं सीईओ जोसेफ मैसी ने कहा कि एक स्टॉक एक्सचेंज मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन होता है, जिसका रास्ता मैराथन दौड़ की तरह लंबा होता है। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था, प्रक्रिया व अनुपालन पर फोकस करेंगे और वॉल्यूम धीरे-धीरे बढ़ते जाएंगे।
एक्सचेंज सेबी के फ्रेमवर्क के तहत लिक्विडिटी एन्हॉन्समेंट स्कीम (एलईएस) पर काम कर रहा है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें