भेडि़हरवा में तनाव, पहुँचे डीएम और एसपी
- किया दण्डाधिकारी को तैनात, साठी पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी
अनुमण्डल क्षेत्र के साठी थाना अन्तर्गत भेडि़हरवा पंचायत के भेडि़हरवा गाँव में(बुधवार) होली के दिन एक समुदाय विशेष द्वारा रंग फेकने और अबीर लगाने तथा इमाम की पिटाई की घटना की खबर से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ गया प्रशासनिक महकमों मंे अफरा तफरी मच गयी और पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। और देखते ही देखते बुधवार की देर रात तक भेडि़हरवा में जिला के तमाम आला आॅफिसर डी.एम. और एस.पी.समेत अन्य पहुँचकर कैम्प किये। नवनिर्मित मस्जिद के इमाम मों. हाकिम ने बताया कि बुधवार के दिन तकरीबन 200 की तादाद में लोग मस्जिद के पास पहुंचे, जबरन मस्जिद में घुसे और रंग व अबीर मस्जिद के दर व दिवार पर लगाया। वहाँ मौजूद नमाजी इद्रीश मियाँ ने कहा कि आपलोग अपनी होली धमधाम से मनाइये, मस्जिद होली खेलने की जगह नहीं है।
बकौल इमाम मो. हाकिम व इद्रिश मियाँ प्रमोद लाला के उकसावे पर दूसरे पक्ष के लोग अनियन्त्रीत हो गये। उनके साथ किनल कुमार, गौरी पटेल, राजन गिरी, बंगाली पटेल, प्रमोद महतो द्वारा वजूखाना व मस्जिद के पुस्त पर सड़क के किनारे की गोबर, रंग व अबीर फेंकी गयी। इमाम ने कहा कि मस्जिद में मौजूद अन्य लोगो को भी रंग अबीर से सराबोर किया गया। उधर भीड़ से(दूसरे पक्ष का कहना है) लोगो का कहना है कि होली गाते हुए काली माँ के मंदिर जा रहे थे। उसके पहले काली माँ के मंदिर पर होली में लोग वहाँ जाते रहे है या नहीं यह जाँच का मामला है। बुद्धिजीवियों को कहना है कि होली सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतिक पर्व है और रंग अबीर मिलकर खेला जाता है, किसी का दिल दुखा कर नहीं। भेडि़हरवा की घटना पर इलाके के रूपवलिया, अम्माघौद, बैतापुर, बेलवा, सिरिसिया, भभटा, बाजार बेलवा समेत अन्य गाँव के लोग वहाँ पहुँचना शुरू कर दिया। लोगों के आक्रोश को शांत कराने में नरकटियागंज के एसडीओ महमूद आलम, डीसीएलआर शम्भू शरण पाण्डेय, शिकारपुर पुलिस, साठी पुलिस, गोपालपुर थाना की पुलिस को घंटो मशक्कत करना पड़ा। घटना की खबर जंगल में आग की माफिक फैल गयी और देखते ही देखते जिला प्रशासन, अनुमण्डल व प्रखण्ड के अलावे पुलिस प्रशासन के लोग भेडि़हरवा पहुँचे तथा कैम्प किया। साठी थाना के अध्यक्ष केके सिंह ने स्वयं मस्जिद पर लगा रंग घोया, जैसा कि इमाम मों हाकिम ने बताया। प्रशासन के हस्तक्षेप से भेडि़हरवा गाँव के पुण्यदेव प्रसाद श्रीवास्तव के घर पर धर्मनाथ श्रीवास्तव ने इमाम हाकिम को बुलाया और समझौता वार्ता किया।
दोनो पक्ष के लोगो के बीच समझौता हो गया। अब मामला इमाम की पिटाई से जुड़ी हुई भी है, इस बाबत जिला पदाधिकारी श्रीधर चिरूवेलू ने ग्रामीणो से कहा कि वे मामले की तहकीकात कर रहे है। इमाम मो.हाकिम के साथ बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आप सभी वरीय उपसमाहर्ता से अपनी बात कहे, दोषी पाये जाने वाले विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पूर्व दोनो समुदाय के बीच साठी थाना में एक समझौता हुआ। वहाँ दूसरे समुदाय के लोगों की बहुलता है, जबकि नमाज पढने वाले परिवार की संख्या महज 30 है। पत्रकारों का दल जब बुधवार की रात भेडि़हरवा पहुंचा तो वहाँ प्रशासन लाव लश्कर के साथ वहाँ मौजूद था। एसडीओ महमूद आलम, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार वहाँ के संरपंच शफीउल्लाह व पूर्व जिला पार्षद शफीउद्दीन उर्फ टेनी के साथ लोगों से वार्ता कर मामला शांत कराया। करीब साढे नौ बजे रात में पूरा इलाका शांत दिखा, लोगो के दरवाजे बन्द दिखे और सड़क के दोनो किनारे पर दंगा निरोधक दस्ता व पुलिस बल के जवान मुस्तैद दिखे। बुधवार को करीब 9.50 बजे रात्री जिला पदाधिकारी श्रीधर चिरूवेलू और जिला पुलिस कप्तान सुनिल कुमार नायक मेघावत भेडि़हरवा पहुँचे, उनके साथ अपर समाहर्ता व अन्य अधिकारी भी आये। उनलोगों ने अधिकारियों से वार्ता की और कुछ ग्रामीणों से मिले। अपर समाहर्ता को ग्रामीणो ने बताया कि मो.हाकीम की पिटाई, उनके घर पर पथराव, उनका चापाकल, सिलाई मशीन, सेक्सन पाईप करने वाले धर्मेन्द्र पासवान पिता गणेश पासवान ने सहयोगियों के साथ किया। अफरोज मियाँ, मुनीर मियाँ के घर की खिड़की तोडी, पथराव किया और चापाकल की हैडिण्ल तोड़ी गयी । इस घटना के समय गाँव में साठी पुलिस मौजूद थी। लेकिन उन्होने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। ग्रामीणो ने अपर समाहर्ता को बताया कि साठी पुलिस की गतिविधियाँ संदेह के घेरे में है, इसकी जाँच होनी चाहिए।
असलम की मौत पर नौजवानों में सदमा
नरकटियागंज शहर के शिवगंज मुंहल्ला निवासी हाजी महम्मद हासिम अंसारी के एकलौते बेटे महम्मद असलम अंसारी 43 वर्ष की विगत रात हृदयगति रूक जाने से मौत हो गयी। श्री असलम अपने परिवार के एकमात्र कमाउ व्यक्ति थे। उनकी मौत से उनके परिवार में उनकी बीवी फरीदा जलाल, दो पुत्र अमन व मून तथा बेटी मेहनाज अनाथ हो गये है। घर की सारी जवाबदेही बूढे रिटायर्ट अलहाज हासिम अंसारी के सिर आ गयी है। बता दे कि असलम अंसारी काफी दीनी सलाहियत व प्रेम व भाईचारगी के साथ जीवन व्यतीत करता रहा था। उनके जनाजे में शहर के नामचीन व गणमान्य हस्तियाँ शामिल हुई। महम्मदुल हसन दिलशाद, डाॅ.मुस्लिम शहजाद, म.हसनैन, गुलरेज शमीम, गुलरेज असलम, फजलूर्रहमान, फखरूद्दीन खाँ, अलहाज अरमान अली, शबीबुर्रहमान, भोला शर्मा, दारोगा शर्मा, जावेद आलम, गुलरेज आलम, इमाम हसन, हकीम महम्मद अख्तर घायल, महम्मद इर्फान व महम्मद नसीम समेत हजार से ज्यादा की संख्या में लोग जनाजे की नमाज में शामिल हुए, जनाजे की नमाज हाजी मनौवर आलम शिवगंज ने पढाई।
मोटर साईकिल की ठोकर से चीनीमिल मजदूर की मौत
स्थानीय शहर के पुराानी बाजार निवासी मुन्ना पटेल की मौत मोटरसाइकिल दुर्घटना में बुधवार को हो गयी। न्यु स्वदेशी सुगर मिल में कार्यरत मुन्ना प्रतिदिन की भांति पेट्रोल पम्प के पास से सामान खरीदने गया था। इतने में होली की सुबह मौत उसका इन्तजार कर रहा था। एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से आया और मुन्ना उसकी जद में आ गया। मोटर साईकिल की ठोकर से उसका सिर फटा और उसकी मौत हो गयी। शिकारपुर पुलिस थाना पर उसकी शव को लेकर परिजन बैठे रहें, बुधवार को उसके परिजनों ने शव का अन्तीम संस्कार कर दिया।
(अवधेश कुमार शर्मा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें