मोदी को वीजा नहीं देने की नीति में कोई परिवर्तन नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

मोदी को वीजा नहीं देने की नीति में कोई परिवर्तन नहीं.


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को वीजा नहीं देने की नीति में कोई परिवर्तन नहीं होने के अमेरिकी रुख पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि मोदी भी अमेरिका जाने के लिए बेताब नहीं हैं।

अमेरिका के तीन सांसदों सहित वहां के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के कल मोदी से भेंट करने का स्वागत करने के दूसरे दिन भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी भी अमेरिका जाने के लिए बेताब नहीं हैं और उन्होंने वीजा के लिए आग्रह भी नहीं किया है। उनसे अमेरिका के इस रुख पर टिप्पणी मांगी गई थी, जिसमें कहा गया है कि मोदी को वीजा नहीं देने की अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

मोदी को वीजा नहीं देने के अमेरिकी निर्णय पर उन्होंने कहा कि यह अमेरिका को तय करना है कि वह उन तानाशाहों को तो संरक्षण देगा, जिनके हाथ खून से रंगे हैं लेकिन लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के एक राज्य के मुख्यमंत्री को वीजा नहीं देगा। प्रसाद ने कहा कि लेकिन दूसरी ओर अमेरिका के ही सांसदों ने गुजरात के मुख्यमंत्री से कल भेंट की है और उनकी दिल खोल कर प्रशंसा की है। मोदी से मिलने के बाद इस इस प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने उम्मीद जताई थी कि जून तक मोदी की अमेरिका यात्रा हो सकती है।

गुजरात में हुए 2002 के दंगों के बाद 2005 में मोदी ने जब 2005 में अमेरिका में आयोजित विश्व गुजरात बैठक में हिस्सा लेने के लिए वीजा का आग्रह किया तो अमेरिका ने इंकार कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: