नरकटियागंज (बिहार) की खबर (30 मार्च ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (30 मार्च )


नगर परिषद क्षेत्र में बाँटी गयी टीएचआर ( पोषाहार )

नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को समेकित बाल विकास सेवा परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर किशोरियो के सबला व टीएचआर का वितरण सम्पन्न हुआ। इस बावत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ बासुदेव बैठा निराला और नप की महिला पर्यवेक्षिका गीता कुमारी ने वितरण कार्य का पर्यवेक्षण किया और संतुष्टि जतायी। उन्होेंने बताया कि पोषाहार वितरण समितियों की देख रेख में शांतिपूर्ण वातावरण में समाज कल्याण विभाग के उक्त कार्य को सम्पन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व की सीडीपीओ के निलम्बन के बाद यह वितरण काफी चर्चा में था और बीडीओ के लिए यह बडी चुनौती थी। जिसे श्री निराला ने महिला पर्यवेक्षिकाओ के सहयोग से स्वीकार किया और सम्पन्न कराया।

काब्य बैठक का आयोजन

नरकटियागंज शहर के शिवगंज मुहल्ला स्थित  आदर्श विद्यालय प्रांगण में अदबी संस्था बज्म ए कहकशाँ की एक शायरी मीटिंग (काव्य बैठक) दो अप्रील 2013 को होने जा रही है । इसकी जानकारी देते हुए बज्म ए कहकशाँ के सेक्रटरी जफ़र कासमी ने बताया कि संस्थापको में एक मशहूर शायर फैज साहब इस बैठक में विशेष रूप से शामिल हो रहे है। उक्त बैठक में उर्दू के विकास, प्रगति और शिक्षा पर विशेष चर्चा की जाएगी।




(अवधेश कुमार शर्मा) 

कोई टिप्पणी नहीं: