एमएमएस मामले में फंसी मोना ने दी सफाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मार्च 2013

एमएमएस मामले में फंसी मोना ने दी सफाई


टेलीविजन नाटक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से चर्चित और 'क्या हुआ तेरा वादा' में एक गृहिणी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह एक एमएमएस क्लिप मामले में फंस गई है। इस एमएमएस क्लिप में मोना सिंह जैसी दिखने वाली कोई युवती कामुक व्यवहार करते हुए नजर आ रही है। अपने अब तक के अभिनय के जीवन में किसी भी तरह के स्कैंडल से दूर रहीं मोना सिंह ने कहा, "मुझे इस एमएमएस के बारे में सब पता है, इस समय मैं यही कह सकती हूं कि यह विडियो झूठी है। इसमें दिखाई देने वाली लड़की मैं नहीं हूं।

मोना ने साइबर क्राइम सेल में इस एमएमएस की शिकायत कर दी है।  टेलीविजन उद्योग से मोना के एक सहयोगी ने कहा, "मोना एक पंजाबी परिवार की लड़की है। इस तरह के स्कैंडल उसके परिवार के लोग इस पेशे के अनिवार्य हिस्से के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। मोना भी इस घटना से बहुत विचलित है।"

कोई टिप्पणी नहीं: