नवादा में चाची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

नवादा में चाची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार


बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में अपनी ही चाची के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पड़रियां गांव निवासी मुकेश यादव और राजेश यादव ने गुरुवार रात अपने ही चाचा के घर में घुसकर न केवल उनकी तथा उनके पुत्र की जमकर पिटाई की, बल्कि कथिततौर पर चाची के साथ दुष्कर्म भी किया। 

नारदीगंज के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी मुकेश यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल और 11 गोली बरामद की गई है। अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से दोनों परिवारों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: