होली मिलन कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद का जगह-जगह स्वागत
छतरपुर। संगठन में ही शक्ति होती है, इसलिए सभी कांग्रेसीजन पार्टी हित में कार्य करें और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनका लाभ दिलाने के लिए तत्पर रहें।यह विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यवृत चतुर्वेदी ने व्यक्त किए।
होली मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में छतरपुर से लवकुशनगर और चंदला अंचल का दौरा करने के लिए निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यवृत चतुर्वेदी का गढ़ीमलहरा से जगह-जगह स्वागत किया गया।महाराजपुर अंचल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में गढ़ीमलहरा से डुमरा तिराहे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने जन लोकपाल विधेयक समिति के अध्यक्ष सत्यवृत चतुर्वेदी का स्वागत किया। बीते रोज जैसे ही राज्य सभा सांसद सत्यवृत चतुर्वेदी होली मिलन के लिए गढ़ीमलहरा होते हुए निकले तो नगर गढ़ीमलहरा में युवक कांग्रेस के महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष नीरज दीक्षित, कपिल चैरसिया, नंदू चैरसिया, रानी चैरसिया ने स्वागत किया।इसी तरह गढ़ी में घनश्याम पटेल, लल्लू पटेल, लखन पटेल, जगदीश आदि, गौरारी में बाला प्रसाद कुशवाहा, भगवानचरण नायक, रामसिंह, राधाचरण यादव, रामा अहिरवार, मोतीलाल अहिरवार, कुसमा में दाउ तिवारी, रामशरण रिछारिया, भूरेलाल आदि ने स्वागत किया।इसके बाद मनकारी और बर्रोही में ग्रामीणों द्वारा स्वागत किए जाने के बाद ग्राम फुलारी मंे सेवानिवृत्त आरआई मथुराप्रसाद दीक्षित, इंद्रपाल चैबे, जगदीश चैबे, बबलू पाठक, रविन्द्र पटेल, झल्लू पटेल, मानिकचंद्र पटेल, बृजेश नायक आदि ने शाल एवं श्रीफल से सत्यवृत चतुर्वेदी का सम्मान किया। इस दौरान प्रताप सिंह, बहादुर सिंह, भैय्यन यादव, रामकुमार पाठक, छुट्टे सरपंच, शंभू पाठक, अर्जुन सिंह, ब्रजकिशोर चैबे प्रमुख रूप से शामिल थे।
जैसे ही राज्यसभा सांसद महाराजपुर अंचल में होली मिलन के लिए भ्रमण पर निकले इस क्षेत्र के कांग्रेसी जनों में खासकर पूर्व मंडी अध्यक्ष विनोद दीक्षित के समर्थकों में गजब का उत्साह निर्मित हो गया।ग्राम गढ़ी से डुमरा तिराहे तक के दर्जनों ग्रामों में स्वागत के दौरान महाराजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता विनोद दीक्षित को टिकट दिलाए जाने की मांग उठाई गई।श्री चतुर्वेदी ने कांग्रेसीजनों को उचित आश्वासन भी दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें