परवेज मुशर्रफ पर जूता उछाला गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

परवेज मुशर्रफ पर जूता उछाला गया


पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर शुक्रवार को जूता उछाला गया। यह वाकया सिंध उच्च न्यायालय परिसर में हुआ, जब वह न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत की अवधि अगले 15 दिन के लिए बढ़ाए जाने के बाद बाहर निकल रहे थे। समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, जूता हालांकि मुशर्रफ को लगा नहीं और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मुशर्रफ वर्ष 2007 में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या सहित अन्य मामलों में जमानत की अवधि बढ़ाने की अपील लेकर सिंध उच्च न्यायालय पहुंचे थे।

पूर्व सैन्य तानाशाह मुशर्रफ करीब चार साल के स्वनिर्वासन के बाद रविवार को पाकिस्तान लौटे। इस दौरान वह लंदन व दुबई में रहे। न्यायमूर्ति सज्जाद अली शाह ने तीन लाख रुपये (3,000 डॉलर) के मुचलके पर मुशर्रफ को वर्ष 2007 में बेनजीर की हत्या, वर्ष 2007 में न्यायाधीशों को गैर-कानूनी ढंग से बर्खास्त करने और वर्ष 2006 में बलूचिस्तान में विद्रोही बलूच नेता अकबर बुग्ती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के मामले में जमानत दी है।

एक इराकी टेलीविजन के रिपोर्टर मुंतजर अल-जैदी ने दिसंबर 2008 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की यात्रा के दौरान उन पर जूता उछाला गया था, जिसके बाद दुनिया के विभिन्न हिस्सों में यह चलन देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: