ईसा मसीह के संदेश पर चलने का आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

ईसा मसीह के संदेश पर चलने का आह्वान


आज राज्यभर में गुड फ्राइडे शिद्दत से मनाया जा रहा है


पटना। आज गुड फ्राइडे है। आज से 2013 साल पहले सलीब पर ईसा मसीह को चढ़ाकर मार दिया गया। इसको लेकर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुर्जी में प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में ईसा मसीह की तकलीफयुक्त 14 मुकाम की झांकी प्रस्तुतकर प्रार्थना की गयी। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी में सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। आज ईसाई समुदाय उपवास और पहरेज कर रहे हैं। 

कुर्जी में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में चर्च परिसर में ईसा मसीह की तकलीफयुक्त 14 मुकाम की झांकी प्रस्तुतकर प्रार्थना की गयी। बालूपर मोहल्ला में विक्टर फ्रांसिस रहते हैं। उन्होंने 2005 में ऐतिहासिक गांधी मैदान में कलवारी पहाड़ में ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाकर मार दिया था। उसक सफल मंचन किये थे। उसी पर आधारित झांकी को आज सुबह 7 बजे में पेश किया गया। झांकी देखने के बाद धर्मावलम्बी आहे भरते रहे। सैनिकों ने भाले से ईसा मसीह को घायल कर दिये तो कई महिलाओं की आंखों से आंसू छलक गयी। ईसा मसीह के साथ दो डकैत को भी सलीब पर चढ़ाया गया। ईसा मसीह के रूप में विक्टर फ्रांसिस थे। एक डकैत चार्ली सिलवेस्टर और दूसरे राजेश कुमार थे। मदर मेरी की भूमिका में रेखा और बेरोनिका की भूमिका में आशा पीटर ने शानदार प्रदर्शन किये। इनमें नौ पुरूष,आठ महिलाएं और छः बच्चों ने भाग लिये। 

गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना का आयोजन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक  विभाग के संयोजक सिसिल साह ने किया था। इस अवसर पर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी महबूब अंसारी कैसर ने सभी लोगों को मजहब के घेरे से परे ईसा मसीह के बताये संदेश पर चलने का आह्वान किया। भाईचारे के साथ रहने पर बल दिया। 

इसके पहले मैनपुरा मस्जिद के इमाम गुलाब रब्बानी ने पवित्र कुरान से पाठ पढ़ा। सिस्टर सरला वीणा लायल ने पवित्र बाइबिल के और डा. अनिल सुलभ गीता के पाठ पढ़े। सभी वक्ताओं ने प्रेम,शांति,न्याय,सद्भावना आदि की राह पर चलने पर बल दिया। संकल्प भी लिये। अपने जीवन में 20 प्रतिशत भी अपनाते हैं तो सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना का मकसद सफल हो जाएगा। 

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अंसारी कैसर, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. अनिल सुलभ, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पुरूषोत्तम मिश्र, प्रदेश के प्रवक्ता एस.के.वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद रजक, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशिष, कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक सिसिल साह,अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एस.के.लौरेंस,सुशील लोबो आदि उपस्थित थे।




---अलोक कुमार---
पटना 

कोई टिप्पणी नहीं: