न्यायालय ने मुशर्रफ की जमानत अवधि बढ़ाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मार्च 2013

न्यायालय ने मुशर्रफ की जमानत अवधि बढ़ाई


पाकिस्तान में सिंध उच्च न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की अग्रिम जमानत अवधि शुक्रवार को 15 दिन के लिए बढ़ा दी। जियो न्यूज के अनुसार, मुशर्रफ विभिन्न मामलों में जमानत की अवधि बढ़ाने की अपील लेकर सिंध उच्च न्यायालय पहुंचे थे। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की वर्ष 2007 में हुई हत्या से सम्बंधित मुकदमा भी शामिल है।

मुशर्रफ करीब चार साल के स्वनिर्वासन के बाद रविवार को पाकिस्तान लौटे। इस दौरान वह लंदन व दुबई में रहे। न्यायमूर्ति सज्जाद अली शाह ने तीन लाख रुपये (3,000 डॉलर) के मुचलके पर मुशर्रफ को वर्ष 2007 में बेनजीर की हत्या, वर्ष 2007 में न्यायाधीशों को गैर-कानूनी ढंग से बर्खास्त करने और वर्ष 2006 में बलूचिस्तान में विद्रोही बलूच नेता अकबर बुग्ती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के मामले में जमानत दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: