कांग्रेस ने शुक्रवार को यह कहते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) को पुचकारने की कोशिश कि सहयोगियों और समर्थक दलों की चिंताएं दूर की जा सकती हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने टाइम्स नाउ समाचार चैनल से कहा, "समर्थक दलों व सहयोगियों के मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं।"
शुक्ला ने उन खबरों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जिसमें यह कहा गया है कि सपा, कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। शुक्ला ने कहा, "इस तरह की खबरें दुर्भाग्यपूर्ण हैं।" उन्होंने नवम्बर में आम चुनाव की कयासबाजी पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। शुक्ला ने कहा, "मैं किसी काल्पनिक सवाल का जवाब क्यों दूं।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें