श्योपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (15 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

श्योपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (15 अप्रैल)


पेयजल की दिशा में मिलजुल कर, प्रयास करने होगे- श्री अग्रवाल, जिला योजना समिति की बैठक आयोजित

सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन राज्य मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केएल अग्रवाल ने कहा है कि राज्य सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को पेयजल मुहैया कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसलिए पेयजल की दिशा में जनप्रतिनिधि, पंचायत और नगरीय निकाय के पदाधिकारियों के अलावा विभागीय अधिकारियों को मिलजुल कर, प्रयास करने होगे। वे आज कलेक्टर कार्यालय, श्योपुर के सभाकक्ष में आयेाजित जिला योजना समिति की बैठक केा संबंोधित कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति गुड्डी बाई, क्षेत्रीय विधायक श्री बृजराज सिंह चैहान, कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील, पुलिस अधीक्षक श्री एम.एस.सिकरवार, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसोदिया, विजयपुर विधायक के प्रतिनिधि श्री गिर्राज चैधरी, समिति सदस्य श्री जीवन लाल मीणा, श्री संजय महाना, श्री गंगाधर जाटव, श्रीमती सरोजीवाई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर श्री जे.सी.बोरासी, डीएफअेा सामान्य श्री आरएस अलावा, कूनो श्री आरके मिश्रा, महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी श्री एसएल नरेला, एसडीएम कराहल श्री एचसी कोरकू, सहायक आयुक्त आजाका श्री आरएस परिहार, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एनआर गोडिया, आरईएस श्री सीएन मिश्रा, एआरसीएस श्री सीके वर्मा, उपसंचालक कृषि श्री एसके माहौर, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री आरबीएस भदौरिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री श्री केएल अग्रवाल ने कहा कि पेयजल की दिशा में समय सीमा में कार्यो को अंजाम दिया जावे। साथ ही हैण्डपम्प एवं नलजल येाजनाअेां का संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जावे। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर हैण्डपम्प संधारण की दिशा में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2013 विशेष अभियान चलाया गया है। जिसको कारगर रूप दिया जावे। उन्होने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पेयजल की दिशा में 18 अप्रैल को दोपहर 12.00 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जावे। जिसमें पेयजल पर विस्तार से चर्चा की जाकर आवश्यक निर्णय लिए जावे। जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम 21 अप्रैल के उपरांत की जावेगी। कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने जिला योजना समिति की बैठक, अध्यक्ष प्रभारी मंत्री श्री केएल अग्रवाल की अनुमति से प्रारंभ करने की घोषणा की। बैठक में जिला पंचायत श्रीमती गुड्डीवाई, क्षेत्रीय विधायक श्री बृजराज ंिसंह चैहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री महावीर ंिसह सिसौदिया, विजयपुर विधायक के प्रतिनिधि श्री गिर्राज चैधरी, समिति सदस्य श्री गंगाधर जाटव ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल सुविधा और बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत रपटा निर्माण कार्य कराने के संबध्ंा मंे उपयोगी सुझाव दिये। 

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री एचपी वर्मा ने बीआरजीएफ येाजना और अपर कलेक्टर श्री जेसी बोरासी ने समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी कार्य की विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एनआर गोडिया ने नलजल येाजना और हैण्डपम्पों के संधारण की स्थिति से अवगत कराया। बैठक में बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत वार्षिक कार्य येाजना वर्ष 2013-14 का अनुमोदन किया गया। साथ ही इस येाजना के अंतर्गत निरस्त कार्यो के स्थान पर नवीन कार्यो को भी मंजूरी दी गई। इसी प्रकार समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। 

पुस्तकालय और इंडोर स्टेडियम के नाम करण को मंजूरी

सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास एवं विमानन राज्य मंत्री एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केएल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयेाजित जिला योजना समिति की बैठक में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्येापुर के पुस्तकालय का नामकरण स्व. श्री जीके श्रीवास्तव एवं इंडोर स्टेडियम का नामकरण स्व. श्री अनुराग सिंह चैहान के नाम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विशेष हैण्डपम्प संधारण अभियान प्रारंभ - कलेक्टर
  • योजनाऐं समय पर संचालित करने के निर्देश, समय सीमा के प्रकरणों की बैठक संपन्न


राज्य सरकार के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के माध्यम से 15 अप्रैल से 30 अप्रेल 2013 तक हैण्डपम्प संधारण के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत विभागीय अधिकारी श्योपुर जिले के आदिवासी विकास खण्ड कराहल के क्षेत्र में इस अभियान केा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर चलावे। जिससे सहरिया क्षेत्रों में आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहे। उक्त उद्गार कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के द्वारा समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभाकक्ष में व्यक्त किये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचपी वर्मा, अपर कलेक्टर श्री जेसी बोरासी, संयुक्त कलेक्टर श्री एसबी सिंह, एसडीएम श्योपुर श्री एमके तेजस्वी, सहायक आयुक्त आजाका श्री आरएस परिहार, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एनआर गोडि़या, डब्ल्यूआरडी श्री राकेश अग्रवाल, आरईएस श्री सीएन मिश्रा, कोषालय अधिकारी श्री पीएल गोयल, एआरसीएस श्री सीके वर्मा, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री आरबीएस भदोरिया, उपसंचालक पशु चिकित्सा श्री एलएल आयरवाल, आरटीओ श्री वाईएस सेंगर, उप संचालक कृषि  श्री एसके माहौर, पीओ एनआरएलएम श्री देवेन्द्र श्रीवास्वत, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री संजय भारद्धाज और संबंधित विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित थें। कलेक्टर श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील ने कहा कि श्योपुर जिले में नलजल येाजना और हैण्डपम्पों के संधारण का काम विशेष अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से अप्रैल माह के अंत तक जारी रखा जावे। जिसके अंतर्गत गठित दल द्वारा आदिवासी विकास खण्ड कराहल के सभी ग्रामों के अलावा विजयपुर क्षेत्र के 98 गांवों में भी उपयंत्रियों एवं हैण्डपम्प टेक्नीशियन और हेल्परों के माध्यम से जारी रखा जावें। उन्होने कहा कि खराव नलजल योजना और हैण्डपम्पों के संधारण का कार्य गठित टीमों की निगरानी में कराया जावे। साथ ही अभियान के रूप में इस दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। 

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली येाजनाअेां का क्रियान्वयन संबंधित विभागीय अधिकारी समय सीमा में सुनिश्चित करें। साथ ही जो योजनाऐं प्र्रगति पर चल रही है। उनको समय सीमा में पूरा कराया जावे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सडक येाजना के अंतर्गत स्वीकृत सडकों का कार्य समय पर पूरा कराया जावे। जिससे ग्रामीण क्षेंत्रों में सडक बनने से ग्रामीणों को पक्की सडक पर चलने की सुविधा प्राप्त हो सकें। उन्होने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी जिनके कार्यालय और अधीनस्थ संस्था का इंदिराज राजस्व अभिलेखों में नहीं किया गया है। उसे शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत लम्बित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित किया जावे। साथ ही पीजीआर और टीएल के प्रकरण समय सीमा में निराकृत किये जावे। 

कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एनआर गोडिया ने बैठक में बताया कि हैण्डपम्प संधारण के लिए विशेष अभियान 15 अप्रैल से प्रारंभ किया जाकर, 30 अप्रैल 2013 तक चलाया जावेगा। इस अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड श्येापुर, कराहल और विजयपुर के क्षेत्र में उपयंत्रियों, हैण्डपम्प टैक्नीशियन और हेल्परों की मीटिंग आयोजित की जा चुकी है। साथ ही टीम गठित की गई है। विकास खण्ड श्योपुर के अंतर्गत श्री आरपी वर्मा उपयंत्री और श्री राजेन्द्र सिंह की निगरानी में टीम प्रभारी श्री महावीर कोल, श्री गंगाराम माली, श्री सोवरन सिंह खरे और श्री कृष्ण अवतार जादौन को बनाया गया है। साथ ही इस टीम में  5 सदस्य शामिल किये गये है। इसी प्रकार कराहल क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री ओपी नागर की निगरानी में गठित टीम का प्रभारी श्री श्याम ओझा, श्री अनिल बंसल और श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को नियुक्त किया जाकर, इस टीम में 4 सदस्यों को रखा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: