खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (27 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (27 अप्रैल)


सीईओ के भ्रमण से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के हितग्राहीयों को हुआ लाभ
  • रोशनी में 20 हितग्राहियों को प्राप्त हुई प्रथम किस्त


खंडवा (27 अप्रैल) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तरूण कुमार पिथोड़े द्वारा गत् दिवस खालवा जनपद की सुदूर ग्राम पंचायतों रोशनी, डाभिया एवं झिंझरी का भ्रमण कर परर्फामेंस ग्रांट, पंच-परमेश्वर योजना, राजीव गांधी सेवा केन्द्र आदि के कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ ही रोशनी में नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक में ग्रामीणों की उपस्थिति में बैक अधिकारियों से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की समीक्षा की गई। सीईओ द्वारा की गई समीक्षा का लाभ रोशनी पंचायत में ग्रामीण आवास मिशन के हितग्राहियों को प्राप्त हुआ एवं समीक्षा के तत्काल बाद बैंक द्वारा 20 हितग्रहियों को मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त जारी की गई। ज्ञात हो कि रोशनी में सी.एम. ग्रामीण आवास मिशन अंतर्गत 65 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिसमें से 24 हितग्राहियों को पूर्व में किस्त जारी की गई थी एवं 20 हितग्राहियों को सीईओ की समीक्षा के बाद किस्त जारी कर दी गई है, शेष 21 हितग्राहियों को 29 अप्रैल तक लाभान्वित करने हेतु सीईओ जिला पंचायत द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। भ्रमण के दौरान सीईओ द्वारा रोशनी पंचायत में मनरेगा अंतर्गत निर्मित होने वाले राजीव गांधी सेवा केन्द्र हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। डाभिया पंचायत में परर्फामेंस ग्रांट के कार्यो एवं पंच-परमेश्वर योजना के कार्यों का निरीक्षण किया गया। झिंझरी पंचायत के गाँव माथनी में ग्रामीणों से संम्पर्क किया गया एवं सीईओ जनपद पंचायत खालवा को निर्देशित किया गया कि जिन पात्र हितग्राहियों को वनअधिकार पट्टे प्राप्त नही हुए हैं, उन्हे पट्टे देने हेतु तत्काल कार्यवाही की जावे।                             

खेतों में चलाये रोटावेटर

खंडवा (27 अप्रैल) - उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ने बताया है कि अभी कुछ ही दिनों पहले रबी फसल की कटाई हुुई हैं। कटाई पश्चात् खेतों में फसल अवशेष व ठूठ बाकी हैं। इन ठूठों को न जलाते हुए किसान भाई अपने खेतों में रोटावेटर चलायंे। रोटावेटर चलाने से गेंहू की फसल के बचे हुये ठंूठ छोटे भागांे में टूटकर भूमि में अच्छे प्रकार से मिल जायेंगे व सड़कर भूमि में जीवांश पदार्थ की मात्रा बढायेगें। जिससे मृदा की कार्बनिक पदार्थ की वृद्धि होगी। साथ ही खेत समतल होकर खरीफ फसल के लिये तैयार हो जायेगा और भूमि में पर्याप्त धूप भी मिल जायेगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वर यात्रा हेतु टिकटों का वितरण 29 अप्रैल को

खंडवा (27 अप्रैल) - डिप्टी कलेक्टर प्रकाशचंद्र बोथरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामेश्वरम् यात्रा के लिये चयनित यात्रियों को यात्रा से संबंधित रेल्वे रिजर्वेशन टिकिट 29 अप्रैल को शाम 4 बजे से वितरित कराये जावेंगें। तहसीलदारों को निर्देश दिये गये हंै कि अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत निवासरत् यात्रियों को अवगत कराया जाये कि वे यात्रा की तैयारी के साथ पार्वतीबाई धर्मशाला में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वर यात्रा 1 मई से 6 मई, 2013 तक के लिये विशेष ट्रेन खंडवा स्टेशन पर एक मई 2013 को रात्रि 8 बजे आयेगी। जिसका स्टाॅप 10 मिनिट का रहेगा। इसके पश्चात् ट्रेन आगामी स्टेशन के लिये रवाना हो जावेगी। यात्रियों को टिकिट का वितरण संबंधित तहसीलदार द्वारा उनके स्टाॅफ के माध्यम से होगा तथा पार्वतीबाई धर्मशाला में व्यवस्था तहसीलदार द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये गये। 

विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक 29 अप्रैल को

खंडवा (27 अप्रैल) - जिले में विधानसभा चुनाव 2013 की तैयारी आरंभ हो चुकी है। आयोग द्वारा 25 अप्रैल को व्हीडियो कांफ्रेंस में दिये निर्देशों के परिपालन में जिले के इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान सहित विभिन्न विषयों हेतु 29 अप्रैल को प्रातः 11ः30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया हेै। 

ग्रीष्मकाल में आँगनवाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन

खंडवा (27 अप्रैल) - जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा खंडवा राजेश गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकाल काल में आँगनवाड़ी केन्द्र के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में आँगनवाड़ी केन्द्र का संचालन समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियत है। जिसमें बच्चों का आँगनवाड़ी में उपस्थित रहने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। ग्रीष्मकाल अवधि में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुये संदर्भित पत्र के द्वारा आँगनवाड़ी केन्द्रों के वर्तमान संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समयानुसार एक मई से 30 जून, 2013 तक आँगनवाड़ी केन्द्र का संचालन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा तथा बच्चों का आँगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित होने का समय प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 तक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट करना एवं दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आँगनवाड़ी केन्द्र पर रिकार्ड संधारण कार्य किया जाना नियत होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता ने समस्त परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना को निर्देश दिये है कि उक्त परिवर्तित समय से समस्त सेक्टर पर्यवेक्षकों एवं आँगनवाड़ी कर्यकर्ताओं को तत्काल अवगत कराते हुये एक मई से 30 जून, 2013 की अवधि में परिवर्तित समयानुसार आँगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन कराया जाना सुनश्चित करें। एक जुलाई से आँगनवाड़ी केन्द्र का संचालन पूर्व में नियत समय-सारणी अनुसार ही किया जायेगा। 

नगरीक निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा

खंडवा (27 अप्रैल) - कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा आज जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर पालिक निगम एवं नगर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा करते हुये कलेक्टर ने स्वीकृत तथा किये जाने वाले कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुये निर्देश दिये कि कार्यों में गति लाये तथा उसकी तकनीकी स्वीकृति बनाकर तत्काल जमा करायें। बैठक में पेयजल, सड़क तथा सड़क चैड़ीकरण और पानी की क्वालिटी पर चर्चा कर निर्देश दिये कि पानी की जाँच कर तत्काल रिपोर्ट सौंपी जायें, जिससे ग्रीष्मऋतु में होने वाली परेशानियों से निपटा जा सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरूण पिथौड़े, अपर कलेक्टर आर.आर.भोंसले, आयुक्त नगर पालिक निगम एस.आर.सोलंकी, सहायक आयुक्त आदित जाति कल्याण विभाग नरोत्तम बरकड़े, डिप्टी कलेक्टर प्रकाशचंद्र बोथरा, एस.डी.एम. पंधाना महेन्द्रसिंह कवचे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बाल संरक्षण एवं महिला उत्पीड़न विषय पर बैठक सम्पन्न

खंडवा (27 अप्रैल) - कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में जिला महिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से बाल सरंक्षण एवं महिला उत्पीड़न विषय पर समीक्षा बैठकों का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण पर चर्चा करते हुये कलेक्टर द्वारा बाल संरक्षण समिति से विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत जिले में देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले सभी प्रकार के बच्चों, विशेष रूप से निराश्रित, मूक, बधिर, बेसहारा, गुमशुदा, विशेष आवश्यकता वाले बालकों, बाल मजदूर, शाला अप्रवेशी, शालात्यागी बच्चों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने हेतु निर्देशित किया।  जिला बाल कल्याण समिति ने चर्चा करते हुये इन बच्चांें को दी जाने वाली सुविधा का दायरा बढ़ाते हुये मूक बधिर एवं अस्थिबाधित बच्चों को भी शामिल किये जाने हेतु सुझाव दिया। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी से चर्चा करते हुये जनपद पंचयतों के समग्र सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक परिवार से बच्चों का डाटाबेस तैयार करने एवं बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया। समाजसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला मण्डलों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर नीरज दुबे द्वारा बैठक में महिला उत्पीड़न के संदर्भ में ऊषा किरण योजनांतर्गत जिले के समस्त थानों में महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से सम्मेलनों एवं बैठकों का आयोजन करने के निर्देश दिये गये। जिसमें महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये महिलाओं के मन से पुलिस एवं थाने का डर दूर करने, मध्यम वर्गीय परिवार की विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में थाना एवं पुलिस के प्रति अपनी सोच को बदलने हेतु विभागीय तौर पर प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने टोल फ्री नंबर 1098 चाइल्डलाईन एवं 1091 महिला हेल्पलाईन के संबंध में लोगों को जानकारी देने हेतु शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पोष्टर, बैनर दोनों नंबरों को एक साथ लगवाने हेतु निर्देश दिये। कलेक्टर के समक्ष महिला उत्पीड़न पर त्रैमासिक जनसुनवाई के प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने हेतु निर्देशित करते हुये उक्त जनसुनवाई में केवल महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित किया जाये। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजेश गुप्ता, जिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मीनाकान्ता एक्का, जिला शिक्षा अधिकारी आर.के.उपाध्याय, पूर्व महापौर एवं समाजसेवी ताराचंद अग्रवाल एवं समाजसेवी प्रकाश बाहेती उपस्थित रहे। 

जिल स्तरीय सतर्कता सलाहकार एवं माॅनीटरिंग समिति की बैठक सम्पन्न

खंडवा (27 अप्रैल) - आज कलेक्टोरेट सभागृह में अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता सलाहकार एवं माॅनीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरणों एवं लंबित प्रकरणों की तथा अत्याचार निवारण अधिनियम से राहत स्वीकृति हेतु प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सजा के आरोपियों के कम प्रतिशत् पाये जाने पर चिंता व्यक्त करते हुये सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े को दो वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों की विवेचना कर जल्द कार्यवाही करने निर्देश दिये। बैठक में सहायक आयुक्त नरोत्तम बरकड़े, आजाक अध्यक्ष ए.के.साक्यवार एवं समिति के सदस्य तोताराम बामने अशोक देवड़ा, प्रेमलाल गोयल, हीरालाल बड़वाहे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं: