पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (28 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 अप्रैल 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (28 अप्रैल)


धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास होगा-पर्यटन राज्यमंत्री
  • शासन किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है-कृषि राज्यमंत्री


पन्ना 28 अपै्रल 13/नवरात्रि के अवसर पर पवई विकासखण्ड की बनोली ग्राम पंचायत में स्थित कुआंताल में भरने वाले माॅं कंकाली देवी मेले के समापन अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंकाली देवी मंदिर परिसर विकास, पहुंच मार्ग, भाटे के हनुमान जी, मोहन्द्रा की दानदाई देवी मंदिर आदि के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन वैदिक रीति से किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास, किसान कल्याण, लोक सेवा प्रबंधन, खेल एवं युवक कल्याण तथा पर्यटन राज्यमंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास किया जाएगा। जिससे इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढावा मिल सके। आयोजित जागरण में शहनाज अख्तर एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रभावपूर्ण देवी गीतों की प्रस्तुति की गई। गीतों की प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा की पूरी रात लोग भक्तिभाव से सराबोर हो एक ही स्थान पर बैठे रहे। इससे पूर्व इस मेले में मल्य युद्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के दौरान यहां ओलम्पियन श्री सुशील कुमार द्वारा शिरकत की गई थी। इसके अलावा लोकगीतों व लोक कलाओं का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य एवं राज्य के बाहर से आए हुए गायकों और कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया गया था। 

इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि कंकाली माता के स्थान पर लगने वाले मेले में आने वाले भक्तजनों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने के लिए मेला परिसर का विकास किया जाएगा। तालाब के जीर्णोद्धार के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। यहां तक आने वाली सडक को शीघ्र ही बनवाया जाएगा। मेला परिसर में मेले में आने वाले लोगों के लिए विशाल शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मोहन्द्रा की दानदेवी एवं भाटे के हनुमान जी मंदिर के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर दिया गया है, शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इन स्थानों में छायावान के साथ-साथ पेयजल की उचित व्यवस्था की जाएगी। माॅ कंकाली मंदिर के ट्रस्ट का पंजीयन कराया जाएगा। राज्यमंत्री श्री सिंह द्वारा कहा गया कि इस तरह के आयोजन प्रति वर्ष कराए जाएंगे। मेले में आने वालों की सुविधाओं के लिए हर संभव विकास कार्य इस परिसर में कराए जाएंगे। प्रदेश देश के अन्य राज्यों के साथ तेजी से विकास कर रहा है। विकास की दर तेजी से बढी है। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में किसानों के कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की है। किसानों को बगैर ब्याज के ऋण की सुविधा विभिन्न किसान कल्याण योजनाएं लागू होने और सिंचाई का रकवा बढ जाने से गेंहू का उत्पादन लगभग 85 लाख मैट्रिक टन हुआ है। समर्थन मूल्य पर क्रय किए जा रहे गेंहू पर 150 रूपये बोनस के रूप में दिया जा रहा है। आगामी आने वाले समय में प्रदेश का किसान मालवा और पंजाब की किसान की तरह खुशहाल हो जाएगा। रोजगार की समस्या कुशल करने के लिए पुस्तैनी धन्धा करने वाले शिल्पियों की पंचायत बुलाकर उनसे चर्चा कर उनके लिए रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक से 50 हजार रूपये तक का ऋण मुहैया कराया जा रहा है। ऋण लेने वालों की जमानत प्रदेश सरकार स्वयं लेगी इसमें लगने वाली मार्जिन मनी सरकार जमा कराएगी तथा 5 प्रतिशत ब्याज का भुगतान भी शासन द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य बेरोजगार युवाओं को उद्योग धन्धे स्थापित करने के लिए शासन द्वारा आसान शर्तो पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। जिले में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ 25 अप्रैल को प्रदेश के मुखिया द्वारा किया गया है। अब लोगों को 24 घण्टे बिजली मुहैया होगी। इसी प्रकार अति गरीबों को एक रूपये किलो गेंहू तथा दो रूपये किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुदामा बाई पटेल, पर्यटन विकास निगम के अधिकारी, कर्मचारी के साथ क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी और बडी संख्या में ग्रामीणजनों उपस्थित रहे। 

लंबित पेंशन प्रकरणों को मुहिम चलाकर निराकृत करें-कलेक्टर

पन्ना 28 अपै्रल 13/कलेक्टर श्री धनंजय सिंह भदौरिया द्वारा जिला कोषालय एवं जिला पेंशन कार्यालय का गत दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आपने विशेष रूप से सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का अवलोकन किया गया। पेंशन प्रकरणों के निराकरण का अवलोकन करने पर पाया गया कि प्रकरणों का निराकरण शासन के निर्देशानुसार समय अवधि में निराकृत नही हुए हैं। कुछ प्रकरण निराकरण के लिए लंबित हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण एवं उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय अवधि से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को मुहिम चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पेंशन अधिकारी एवं सहायक पेेंशन अधिकारी को निर्देश दिए है कि सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण तथा स्वायत्वों का भुगतान निर्धारित समय अवधि में किया जाए। 

मजदूर पंचायत में जिले के मजदूरों ने की शिरकत

पन्ना 28 अपै्रल 13/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा सभी वर्गो की पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मजदूरों की पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत में भाग लेने के लिए पन्ना जिले से 100 निर्माण मजदूरों को दो बसों के द्वारा रवाना किया गया था। इन बसों की रवानगी समाज सेवी युसूफ वेग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। इन श्रमिकों के साथ श्रम निरीक्षक हेमन्त कुमार, संदीप कुमार व दीपक कुशवाहा को भेजा गया था। इस अवसर पर जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी प्रमोद पाठक, श्रम निरीक्षण ओ.पी. मिश्रा के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

पन्ना 28 अप्रैल 13/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने गंभीर रूप से बीमार  व्यक्ति को उपचार के लिए स्वैच्छानुदान मद से सहायता राशि दी है। उन्होंने सुश्री पल्लवी सिंह निवासी ग्राम फेरनसलैया तहसील शाहनगर को एक लाख रूपये की सहायता राशि दी है। यह राशि टाटा स्मारक केन्द्र परेल मुम्बई को उपचार के लिए जारी की गई है।          

कोई टिप्पणी नहीं: