विधानसभा निर्वाचन: जिला प्रशासन की तैयारी आरंभ
खंडवा (29 अप्रैल) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुये कलेक्टर ने अपेक्षा जताई की सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निष्पक्षता और कुशलता से निवर्हन करेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, अपर कलेक्टर डाॅ.आर.आर.भोंसले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे, एस.डी.एम. खंडवा हरीसिंह चैधरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश वर्मा तथा श्रीमती सपना सिवाले एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि जिले में कुल पुरूष एवं महिला जनसंख्या 13 लाख 59 हजार 674 है। जिसमें कुल मतदाता 8 लाख 21 हजार 914 है। खंडवा जिले में कुल मतदान केन्द्र 936 में से संवेदनशील मतदान केन्द्र 306 हैं। सभी बी.एल.ओ. को निर्देश दिये गये हैं कि मतदाता सूची की जाँच कर ले किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्वाचन कार्यालय के लिंक सेंटर में आकर ठीक करा लेवे। बी.एल.ओ. को निर्देशित करें कि मतदाता सूची के हेडर एवं फुटर की प्रविष्टि की जांच कर लंे। जैसे - थाना, ब्लाक, तहसील, पिनकोड, पृष्ठ संख्या, मतदाता पुरूष-महिला की संख्या आदि। समस्त एईआरओ अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र की सूची अनुसार स्वयं जाकर मतदान केन्द्रों की आवश्यक जांच करे कि वह पूर्ण रूप से ठीक है की नहीं। मतदाता सहायता केन्द्र का आपके स्तर से प्रचार प्रसार गांव-गांव करावे। जनगणना 2011 के अनुसार ईपी रेशियो 61 प्रतिशत् होना चाहिये जो वर्तमान में 60.44 प्रतिशत् है। इसी प्रकार जेण्डर रेशियो 930 होना चाहिये जो वर्तमान में 914 है। वर्तमान में अभी भी 7500 नये मतदाता और बनाना है ताकि जिले का ईपी रेशियो 61 प्रतिशत् पूर्ण हो जायेगा।
10 मई से चलेगा ‘‘जाग उठा मतदाता अभियान’’:- कलेक्टर ने बैठक में बताया कि एक सप्ताह का ’’जाग उठा मतदाता’’ अभियान चलाया जायेगा जो दिनांक 10 मई से 16 मई 2013 तक रहेगा। इसके अन्तर्गत छूटे पात्र मतदाता के फार्म, मोबाईल नंबर, संशोधन फार्म अनिवार्य रूप से लिये जावेगें। ऐसे बी.एल.ओ. जिनके क्षेत्र में नई कालोनियां, नये मकानों का निर्माण प्रचलित है उस क्षेत्र का सर्वे कर नये मतदाता को जोड़ा जावे। जिन मतदान केन्द्रों पर दोनो कम है उसकी सतत् माॅनिटरिंग करे। जेण्डर रेशो जहां कम है वहां सचिव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्त कर वृद्धि करने हेतु निर्देशित करें। रूट चार्ट पुनः चेक कर ले एवं कितने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं झोनल अधिकारी की आवश्यकता विगत विधानसभा 2008 में मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 72.27, हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 71.23, खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 56.35 एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 65.77 प्रतिशत् इस प्रकार खंडवा जिले में कुल 65.75 प्रतिशत् मतदान हुआ था। जिन मतदान केन्द्रों जहां वोटर टर्नआउट कम है वहां अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें। किन-किन संवदेनशील मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी कराना है उसकी जानकारी एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करें। मतदाता सुविधा केन्द्र एवं लोक सेवा ग्यारंटी केन्द्र पर मतदाता कैसे बने, के फार्म की जानकारी जैसे फार्म नं.6 नये मतदाता हेतु, फार्म नं. 7 नाम निर्देशन हेतु , फार्म नं. 8 संशोधन निर्देशन हेतु , फार्म नं. 8 ए एक ही विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अन्य मतदान केन्द्र में नाम जुड़वाने हेतु आदि के बारे में फ्लैग या दीवारों पर लिखवाना सुनिश्चित करें। विधानसभावार समस्त राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम, पदनाम, पदस्थापना स्थल, मोबाईल नंबर की जानकारी एक सप्ताह में भेजना सुनिश्चित करें।
बेस लाईन सर्वे एक मई से:- मतदाताओं के ज्ञान दृष्टिकोण एवं धारणाओं, मतदान के प्रति जारूकता के लिये 1 मई से 7 मई 2013 तक बेसलाईन सर्वे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 10-10 मतदान केन्द्रों में किया जाना है। आयोग द्वारा दी गई प्रश्नावली की जानकारी प्रगणको को आसानी से उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करे। नियुक्त होंगे रनर:- विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी दैनिक डाक जिला निर्वाचन से प्राप्त करने हेतु तहसील कार्यालय से प्रतिदिन रनर नियुक्त करे। निर्वाचन संबंधी आयोग के निर्देशों का त्वरित पालन करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय के ई-मेल आई.डी. तैयार करें एवं उनका अधिकाधिक प्रयोग कर जानकारी समय सीमा में प्रेषित करे। आवश्यकताओं का आंकलन आरंभ :- मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में लगने वाले वाहन रूट चार्ट अनुसार, आब्ज़रवर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, झोनल अधिकारी एवं अन्य व्यवस्था में लगने वाले वाहनों का आंकलन अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (शहर) के साथ मिलकर किया जाये। 7 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। संबंधित नोडल अधिकारी मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्धारण, स्थल का चयन एवं अन्य व्यवस्थाओं का प्रारूप तैयार कर उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करें। सहायक संचालक सूचना एवं प्रकाशन विभाग खंडवा निर्वाचन संबंधी जानकारियों के प्रेस नोट, पेड न्यूज माॅनिटरिंग समिति के प्रस्ताव प्रस्तुत करेगें। नोडल अधिकारी मतगणना - मतगणना स्थल सुभाष स्कूल का नक्शा तैयार कर विधानसभावार होने वाली मतगणना कक्षों का चयन, टेबुलेशन एवं एनआईसी कक्ष से मुनिप भोपाल को भेजे जाने पत्रक की जानकारी, आंकलन करेगें। जिला खाद्य अधिकारी, सहा.खाद्य अधिकारी मतगणना स्थल पर नियुक्त मतगणना अधिकारी-कर्मचारी के लिये टेंट, पेयजल, भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करेगेें।
मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के कल्याण के लिये समेकित प्रयास करें:- कलेक्टर
खंडवा (29 अप्रैल) - कलेक्टर नीरज दुबे की अध्यक्षता में आज जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के कल्याण के लिये समेकित प्रयास करने के निर्देश सामाजिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को दिये। बैठक में कलेक्टर ने अहमदपुर खैगाँव और आदिवासी विकास विभाग के कुछ निर्माण कार्यों की जाँच में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा किये जा रहे विलम्ब पर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को चेताया कि जाँच मंें देरी किये जाने पर उन्हें भी संरक्षण का दोषी माना जायेगा। बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत तरूण पिथौड़े, अपर कलेक्टर डाॅ.आर.आर.भोंसले, सभी एस.डी.एम., तहसीलदार एवं जिला कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे। तहसीलदार पर करें कार्यवाही:- बैठक में जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। तहसीलदार खंडवा द्वारा पाँच सौ से अधिक आवेदन लंबित रखे जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और एस.डी.एम. खंडवा को कार्यवाही के निर्देश दिये।
एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
खंडवा (29 अप्रैल) - गत् दिवस आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार न्यूनतम पंजीयन वाली जनपद पंचायत हरसूद में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें खंडवा से सुश्री तारिणी जौहरी जिला योजना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद ब्रजेश पटेल की उपस्थिति में पंचायत सचिव एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में जन्म-मृत्यु पंजीयन अधिनियम एवं समस्याओं का निराकरण से संबंधित जानकारी के साथ विवाह-पंजीयन अधिनियम की जानकारी से भी अवगत कराया।
कलेक्टर-एस.पी. ने किया सुभाष स्कूल का निरीक्षण
खंडवा (29 अप्रैल) - आज कलेक्टर नीरज दुबे और पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने सुभाष स्कूल का निरीक्षण किया। यहाँ आगामी विधानसभा चुनाव में मतगणना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान चुनाव की रूपरेखा अनुसार नक्सा देखा। संबंधित अधिकारियों को सुचारू रूप से व्यवस्था के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे तथा एस.डी.एम. खंडवा हरीसिंह चैधरी भी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें