पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (29 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (29 अप्रैल)


समन्वय बनाकर शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ति के प्रयास अभी से करें-कलेक्टर
  • निर्माण विभाग कार्यो में तेजी लाकर समयावधि पूर्ण करें-कलेक्टर


पन्ना 29 अपै्रल 13/समयावधि पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों का एक-दूसरे के कार्यो जुडाव है वे एक साथ पक्षिक बैठकें आयोजित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। इसी प्रकार विकास एवं निर्माण कार्य करने वाले विभाग निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा ग्रामीण बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की निरंतर समीक्षा करें। जिससे शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रीष्म कालीन बीमारियों की रोकथाम के लिए कडे कदम उठाए जाएं। खाद्य एवं औषधी निरीक्षक सतत निरीक्षण कर दूषित सामग्री के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाएं। इसी प्रकार उन्होंने कृषि, उद्यानकी, मत्स्य, सहकारिता, खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर समन्वय के साथ कार्य कर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। कलेक्टर ने रोजगारमूलक योजनाओं के संबंध में कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में तेजी से कार्य करें। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में शहरी विकास अभिकरण तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ दिलाकर लोगों के स्वरोजगार स्थापित कराएं। इसी प्रकार उद्योग, अन्त्यावसायी, ग्रामोद्योग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। जिन विभागों के गत वर्ष के लक्ष्य पूर्ति होने से शेष रह गए हैं वे विभाग चालू वित्तीय वर्ष के साथ पिछले शेष लक्ष्य को शामिल करते हुए शतप्रतिशत पूर्ति करने के लिए कार्यवाही करें। 
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि नलजल योजनाओं को निरंतर चालू रखें। जिन नलजल योजनाओं में कार्य चल रहा है उनकी प्रगति में तेजी लाएं। सप्ताह में तीन दिन जिला मुख्यालय से बाहर ग्रामीण अंचलों में विश्राम करें। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश दिए गए कि विधायक निधि एवं सांसद निधि से मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक के कार्यो में तेजी लाएं। निर्माण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नजूल विभाग से भूमि का अनुमोदन अनिवार्य रूप से कराएं। निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि जहां पर भी भूअर्जन की कार्यवाही की जानी है उसमें किसी भी तरह का विलम्ब न करें। इसी प्रकार उद्यान क्षेत्र के ग्रामों को विस्थापित करने की कार्यवाही तेजी से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते समय आवासों को हटाने पर आवास बनाने के लिए दूसरे स्थान पर भूमि उपलब्ध कराई जाए। गेंहू उपार्जन के संबंध में निर्देश दिए है कि समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे गेंहू के भुगतान एवं भण्डारण व परिवहन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसी प्रकार खसरा एवं बी-1 के वितरण को समय सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण एवं सभी तरह के स्वायत्वों का भुगतान सेवा निवृत्त की तिथि तक कर दिए जाएं। पेंशन प्रकरणों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जाए। प्रत्येक कार्यालय प्रमुख कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की समय समय पर समस्याओं को जाने और निराकरण करें। सम्पन्न हुई इस बैठक मेें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रशेखर बालिम्बे के साथ सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने दो को दी उपचार सहायता 

पन्ना 29 अप्रैल 13/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने स्वैच्छानुदान मद से दो पीडितों को उपचार के लिए सहायता मंजूर की है। उन्होंने श्री देवांश द्विवेदी निवासी मोहल्ला शिवनगर तहसील शाहनगर को उपचार के लिए 50 हजार रूपये की सहायता राशि अरविन्दो इन्स्टीट्यूट आफ मेडीकल साईंस इन्दौर को दी गई है। इसी तरह श्री पल्टू आदिवासी निवासी ग्राम मढवा तहसील पवई को उपचार के लिए 20 हजार रूपये की सहायता राशि अधीक्षक रेडक्रास सोसायटी शिवाजी नगर भोपाल को जारी की है। 

राजस्व अधिकारियों की बैठक 6 मई को

पन्ना 29 अप्रैल 2013/जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 6 मई को सुबह 11 बजे से आहुत की गई है। बैठक में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, न्यायालीन प्रकरणों के निराकरण, भू अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाएगी। बैठक में कानून और व्यवस्था, निर्वाचन कार्य, लोक सेवा प्रबंधन योजना, कुपोषण पर नियंत्रण, छात्रवृत्ति तथा पेंशन के वितरण, वनाधिकार के प्रकरणों के निराकरण, निर्माण कार्यो की प्रगति तथा समाज कल्याण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी। अपर कलेक्टर विकास चन्द्रशेखर बालिम्बे ने सभी राजस्व अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

देव स्थानों के लिए समिति गठित

पन्ना 29 अप्रैल 2013/जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं अन्य देव स्थानों के प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति में अशासकीय सदस्य के रूप मेें महारानी श्रीमती दिलहर कुमारी, अधिवक्ता श्री रामरूप तिवारी, श्री बद्री गुप्ता, सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा जनपद पंचायतों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। समिति में शासकीय सदस्य के रूप में एसडीएम पन्ना, सभी तहसीलदार तथा प्रभारी अधिकारी भूअभिलेख को शामिल किया गया है। समिति की बैठक 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जा रही है। एसडीएम पन्ना ओ.पी. सोनी ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। 

तीर्थ दर्शन योजना से 108 भाग्यशाली चले तिरूपति की यात्रा पर

पन्ना 29 अप्रैल 2013/गरीब वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई है। इसके तहत चुने गए 108 भाग्यशाली वृद्धजनों को टाउनहाल में आयोजित समारोह में तिरूपति बाला जी की यात्रा के लिए विदाई दी गई। सभी यात्री शाम 6 बजे सतना से विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन से तिरूपति के लिए रवाना हुए। यात्रियों को विदा करते हुए बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव ने कहा कि तीर्थ यात्रा का सौभाग्य सबको नही मिलता है। गरीब इच्छा होते हुए भी तीर्थ यात्रा नही कर पा रहे थे। इन सबके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने तीर्थ दर्शन योजना लागू की है। इसमें 60 साल से अधिक आयु के प्रत्येक गरीब वृद्धजन को जीवन में एक बार तीर्थ यात्रा का अवसर दिया जा रहा है। जो व्यक्ति 65 साल से अधिक हैं उन्हें एक सहयोगी की भी सुविधा दी जा रही है। तीर्थ यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क है। इसमें भोजन, पानी, नाश्ते आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान तिरूपति का मंदिर दुनिया का सबसे संपन्न मंदिर है। यहां जाकर आप सब पन्ना जिले और प्रदेश की सम्पन्नता तथा विकास की कामना करें। यात्रियों की सुविधा के लिए नायब तहसीलदार पन्ना मानवेन्द्र सिंह साथ में जा रहे हैं। इनके साथ दो अन्य सहयोगी कर्मचारी है। किसी भी तरह की कठिनाई होने पर यात्री इनसे सम्पर्क करें। सभी यात्री अपने पहचान पत्र सदैव साथ रखें। एक-दूसरे से सहयोग करते हुए यात्रा पूरी करें। इस अवसर पर एसडीएम पन्ना ओ.पी. सोनी, तहसीलदार पन्ना बी.एस. तोमर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जे.जे. जोशी तथा तीर्थयात्रियों के परिजन उपस्थित रहे। 

आपदा पीडितों के लिए तहसीलों को 25 लाख आवंटित

पन्ना 29 अप्रैल 2013/प्राकृतिक आपदाओं से पीडितों को राहत राशि वितरित करने के लिए विभिन्न तहसीलों को 25 लाख रूपये का आवंटन जारी किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने बताया कि आग दुर्घटना से पीडितों के लिए तहसील पन्ना को एक लाख, देवेन्द्रनगर को 4 लाख, पवई को एक लाख, अजयगढ को एक लाख, गुनौर को एक लाख, अमानगंज को 50 हजार, शाहनगर को एक लाख तथा रैपुरा को 50 हजार रूपये आवंटित किए गए हैं। आरबीसी 6-4 के तहत तहसील पन्ना को एक लाख, देवेन्द्रनगर को एक लाख, पवई को 2 लाख, अजयगढ़ को 2 लाख, गुनौर को एक लाख, अमानगंज को एक लाख, शाहनगर को एक लाख तथा रैपुरा को एक लाख रूपये आवंटित किए गए हैं। सर्पदंश पीडितों के लिए पन्ना को 50 हजार, देवेन्द्रनगर को 50 हजार, पवई को एक लाख, अजयगढ को 50 हजार, गुनौर को एक लाख, अमानगंज को 50 हजार, शाहनगर को 50 हजार तथा रैपुरा को 50 हजार रूपये आवंटित किए गए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को आपदा पीडितों के प्रकरणों को तत्काल मंजूर कर राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए है। 

सलाहकार के लिए आवेदन 4 मई तक

पन्ना 29 अप्रैल 2013/जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले तथा केरियर मार्गदर्शन के लिए आवेदन देने वाले शिक्षित बेरोजगारों को काउन्सिलिंग की सुविधा दी जा रही है। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ पंजीकृत आवेदकों को रोजगार के अवसर के संबंध में मार्गदर्शन देगें। सलाहकार के लिए मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। पात्र आवेदक 4 मई तक जिला रोजगार कार्यालय पन्ना में आवेदन कर सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: