किसानों को एसएमएस से पहुंचायें योजनाओं की जानकारी: कलेक्टर
- समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
छतरपुर/29 अप्रैल/जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन द्वारा संचालित अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को एसएमएस के माध्यम से पहुंचाई जाना सुनिश्चित की जाये। इसके लिये कृषि विज्ञान केंद्र की वेबसाइट के माध्यम से विभागों द्वारा महीने में कम-से-कम दो बार किसानों के ई-मेल पते पर एसएमएस किये जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने कलेक्टे्रट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है जिसके लिये कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होना चाहिये। उन्होंने सबंधित अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केंद्रों पर यह देखना सुनिश्चित करें कि वहां वारदाना उपलब्ध है या नहीं। यदि नहीं है तो वहां तत्काल वारदाना उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि गोपाल पुरस्कार योजना के तहत शासन के दिशा निर्देशानुसार हितग्राहियों का चयन कर लिया जाये। उनहोंने स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुये कहा कि जिले में मौसमी बीमारियों के फैलने पर पूरा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाये। इसके लिये जिले में ग्राम आरोग्य केंदों को प्रभावी बनाया जाये। उन्होंने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जिले के मजरों टोलों में बिजली पहुंचाने के लिये कार्यपालन यंत्री विद्युत कम्पनी को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री ए बी खरे, एसडीएम श्रीमती सुरभि तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब वर्मा यूनियन हाॅस्पिटल में भी ईलाज करा सकेंगे शासकीय कर्मचारी
छतरपुर/29 अप्रैल/लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 120, धार रोड, इंदौर स्थित वर्मा यूनियन हाॅस्पिटल को शासकीय कर्मचारी एवं उन पर आश्रित परिवार के सदस्यों के हिप व नी रिप्लेसमेंट जांच एवं उपचार के लिये मान्यता प्रदान की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा द्वारा समस्त कार्यालय प्रमुखों को अवगत करा दिया गया है।
अप्रैल माह के लिये राशन आवंटन आदेश जारी
छतरपुर/29 अप्रैल/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा जिले में वितरण हेतु माह अप्रैल 2013 का गेहूं एवं शक्कर आवंटन आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत 18 हजार 350 क्वि0 बीपीएल गेहूं, 12 हजार 400 क्वि0 अंत्योदय गेहूं, 14 हजार 650 क्वि0 एपीएल गेहूं तथा 2 हजार 270 क्वि0 शक्कर का आवंटन प्रदाय किया गया है। प्राप्त आवंटन के अनुसार 16 लीड समितियों को खाद्यान्न का पुनरांवटन आदेश भी जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा द्वारा लीड समितियों के प्रबंधकों को पीडीएस दुकानों में सूची अनुसार आवंटन पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। पीडीएस दुकानदार को बीपीएल राशनकार्ड पर 3 रूपये प्रतिकिलो के मान से 20 किलो गेहूं प्रदान करना होगा। इसी प्रकार अंत्योदय राशनकार्ड पर 2 रूपये प्रतिकिलो के मान से 35 किलो गेहूं तथा एपीएल राशनकार्ड पर 7 किलो गेहूं 9 रूपये प्रतिकिलो के मान से वितरण करना होगा। बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्डों पर शक्कर का वितरण साढ़े 13 रूपये प्रति किलो की दर से किया जायेगा, जो कि 1 किलो 600 ग्राम प्रति राशन कार्ड के मान से प्रदान किया जायेगा। संस्था को आवंटन सूची प्राप्त न होने पर केंद्रीय सहकारी बैंक से सम्पर्क किया जा सकता है। खाद्यान्न आवंटन सूची को छतरपुर डाट एनआईसी डाट इन वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया गया है।
इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक उपद्रव रोकथाम एवं सौहार्द पुरष्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
छतरपुर/29 अप्रैल/प्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा साम्प्रदायिक उपद्रव रोकथाम एवं सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने तथा अशासकीय व्यक्तियों व संस्थाओं को श्रेष्ठ कार्य करने के लिये प्रदेश में विगत 1 अप्रैल 1989 से प्रतिवर्ष इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक उपद्रव रोकथाम एवं सौहार्द पुरष्कार प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में 01 जनवरी 2012 से 31 दिसम्बर 2012 तक की अवधि हेतु नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से संभागायुक्त को भेजे जायेंगे। उक्त पुरष्कार राज्य स्तरीय होंगे तथा प्रथम एवं द्वितीय पुरष्कार के रूप में अधिकतम छः-छः व्यक्तियों एवं तृतीय पुरष्कार के रूप में अधिकतम 10 लोगों का चयन किया जायेगा। प्रथम पुरष्कार के रूप में 15 हजार रूपये व प्रशंसा पत्र, द्वितीय पुरष्कार के रूप में 10 हजार रूपये व प्रशंसा पत्र एवं तृतीय पुरष्कार के रूप में 5 हजार रूपये व प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेंगे। पुरष्कारों की घोषणा स्व0 इंदिरा गांधी के जन्म दिवस 19 नवंबर तथा पुरष्कारों का वितरण गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को किया जायेगा।
थाना मातगुवां पुलिस के द्वारा ट्क लूट के आरोपी गिरफतार
दिनांक 16.04.2013 को परा चैकी तिराहा के पास ईषानगर से आ रहे ट्क को दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटरसाईकिल से आकर ट्क को रोककर ड्रायवर के पास रखे ट्रक के भाड़ा के रूप्ये 45,000/-रू0 नगद एवं एक मोबाइल फोन लूट कर ले गये थे । आज दिनांक को थाना मातगुवां पुलिस एवं क्राईम ब्रान्च छतरपुर ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपियों को मय लूटी गयी रकम एवं मोबाईल फोन के गिरफतार किया गिरफतार किये गये आरोपी भूपेन्द्र द्विवेदी पिता संतोष कुमार द्विवेदी निवासी मउआ बांद हाल निवासी महोबा उ0प्र0 , मलखान पिता गिरधारी लाल प्रजापति निवासी ग्राम गढ़ा उ0प्र0 को गिरफतार किया जाकर न्यायालय छतरपुर पेष किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें