प्रधानमंत्री की त्रिदिवसीय बर्लिन यात्रा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 10 अप्रैल 2013

प्रधानमंत्री की त्रिदिवसीय बर्लिन यात्रा.


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत बुधवार को पांच केंद्रीय मंत्रियों वाली एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बर्लिन पहुंचे।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला, मानव संसाधन विकास मंत्री एम. एम. पल्लम राजू और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एस. जयपाल रेड्डी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

मनमोहन सिंह जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के निमंत्रण पर इस यात्रा पर आए हैं। यह मनमोहन सिंह की दूसरी जर्मनी यात्रा है। इससे पहले वह दिसम्बर 2010 में जर्मनी का दौरा कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: