भारत की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन-2013 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल वर्ग से बाहर हो गई हैं। टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय खिलाड़ी सायना को जापान की युई हाशीमोतो ने दूसरे दौर में 13-21, 21-12, 22-20 से हराया।
यह मुकाबला एक घंटे दो मिनट तक चला। क्वार्टर फाइनल में हाशीमोतो का मुकाबला पी.वी सिंधु से होगा। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकीं सायना ने पहले दौर में इंडोनेशिया की बेलाट्रिक्स मानुपुती को 21-12, 21-15 से पराजित किया था। सायना ने यह मैच 33 मिनट में अपने नाम किया। वहीं, हाशिमोतो ने पहले दौर में सिंगापुर की अईंग जिंग को 21-17, 21-12 से हराया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें