सुदीप्तो सेन ने चिट फंड घोटाले में लिया नलिनी चिदंबरम का नाम. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 अप्रैल 2013

सुदीप्तो सेन ने चिट फंड घोटाले में लिया नलिनी चिदंबरम का नाम.


 चिट फंड घोटाले में फंसे शारदा ग्रुप के एमडी सुदीप्तो सेन ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में वित्त मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम का भी नाम लिया था। चिट्ठी के मुताबिक दो और लोगों ने मुझे बुरी तरह परेशान किया। पहली हैं मनोरंजना सिंह और दूसरे हैं मतंग सिंह। मनोरंजना सिंह ने अपनी कंपनी पॉजीटिव ग्रुप्स को बेचने के लिए हमें संपर्क किया और अपनी वकील नलिनी चिदंबरम से मिलाने चेन्नई ले गईं।

नलिनी चिदंबरम ने हमसे कहा कि हम मनोरंजना सिंह को नॉर्थ ईस्ट में एक चैनल लगाने में मदद करें। नलिनी ने ये भी कहा इसके लिए मनोरंजना की कंपनी को 42 करोड़ दिए जाएं।

नलिनी चिदंबरम ने खुद कॉन्ट्रैक्ट तैयार कराया और ये भी कहा कि किसी भी विवाद की हालत में वो एकलौती मध्यस्थ होंगी। साथ ही नलिनी ने करीब डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं देने के लिए 1 करोड़ की रकम तय की। ज्यादातर जब वो मनोरंजना के साथ कोलकाता आईं तो उनके हवाई जहाज और होटल के बिल मैंने दिए जो काफी बड़ी रकम है। मनोरंजना ने ये भी कहा था कि नलिनी वित्त मंत्री की पत्नी हैं और अगर उन्होंने तुम्हारी मदद की तो शारदा ग्रुप को बहुत फायदा होगा। हालांकि नलिनी चिदंबरम ने मुझे ऐसा भरोसा कभी नहीं दिया। लेकिन उन्होंने मेरी आर्थिक हालत से बढ़कर 42 करोड़ खर्च करने का दबाव बनाया।

इस बारे में नलिनि चिदंबरम के करीबियों के सूत्रों के मुताबिक नलिनी चिदंबरम ने सफाई दी है। उनका कहना है कि इस मामले से वो एक वरिष्ठ वकील होने के नाते मनोरंजना सिंह की कंपनी की तरफ से जुड़ी थीं। कंपनी की तरफ से उन्होंने कंपनी लॉ बोर्ड में M/4 पॉजिटिव टीवी लिमिटेड और उनके पति मतंग सिंह के खिलाफ याचिका दायर की थी। ये मामला अभी भी CLB के सामने विचाराधीन है। इस मामले को मैंने ही पेश किया और मनोरंजना सिहं को प्रोफेशनल कैपेसिटी में सलाह दी। शारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने मनोरंजना सिंह की कंपनी में निवेश करने का प्रस्ताव रखा। दोनों पार्टियों की सहमति के बाद ये तय पाया गया कि ये सौदा फायदे का नहीं है। इसलिए इस करार को रद्द कर दिया गया।

वहीं चिट फंड घोटाले में वित्तमंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम का नाम आने पर बीजेपी ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बीजेपी ने कहा है कि इस बात की पूरी छानबीन होनी चाहिए कि नलिनी चिदंबरम की भूमिका सिर्फ व्यवसायिक थी या उनके उनके कुछ और मकसद भी थे। बीजेपी ने इस पूरे मसले पर वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी सफाई देने की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं: