अनुतीर्ण छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर कुलपति से मिला एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 अप्रैल 2013

अनुतीर्ण छात्रों को प्रमोट करने की मांग को लेकर कुलपति से मिला एआईएसएफ का प्रतिनिधिमंडल


नये कुलपति डाॅ. अरूण कुमार सिन्हा को दी बधाई, मांगों पर कुलपति ने दिया कार्रवाइ का भरोसा


पटना। एआईएसएफ की पटना विष्वविद्यालय ईकाइ ने तीन सूत्री मांगों से संबंधित एक पत्र नये कुलपति डाॅ. अरूण कुमार सिन्हा को आज शनिवार को सौंपा। कुलपति को सौंपे मांग पत्र में संगठन ने सेमेस्टर प्रणाली में गलत नीति के कारण अनुतीर्ण किए गए छात्रों को प्रमोट करने की मांग की है। मांग पत्र में कहा गया है कि दिल्ली विष्वविद्यालय, तिलकामांझी वि.वि. भागलपुर व नालंदा खुला विष्वविद्यालय सहित कई विष्वविद्यालयों में चल रहे नियमानुसार पटना वि.वि. में भी प्रमोटेड का प्रावधान करें। संगठन के पटना वि.वि. सचिव निखिल कुमार झा ने कहा कि जिस तरह से पटना लाॅ काॅलेज में सपलीमेंट्री परीक्षाएं होती है उसी तरह सभी विभागों एवं काॅलेजों में यह प्रावधान होना चाहिए। इससे आम छात्रों का फायदा होगा। नये कुलपति को संगठन का प्रतिनिधि मंडल ने मिल कर स्वागत किया भी किया। कुलपति ने सभी मांगों पर कार्रवाइ की बाता कही हैं। वहीं संगठन में जवाहरलाल नेहरू विष्वविद्यालय के प्रवेष परीक्षा को देखते हुए विष्वविद्यालय में परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर स्मार पत्र पिछले दिनों दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाइ नहीं होने की संगठन ने निंदा की। संगठन ने कहा कि सभी मांगों को लेकर सोमवार 29 अप्रैल को दरभंगा हाउस के राजा ब्लाॅक में 12 बजे से आम छात्रों की बैठक होगी और इसके बाद आंदोलन किया जाऐगा। कुलपति से मिलने गये प्रतिनिधि मंडल में गोपाल कुमार, रंजीत पंडित, गौरव कुमार, अभय रंजन, चंदन कुमार शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: