जकिया जाफरी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका दायर करेगी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

जकिया जाफरी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ विरोध याचिका दायर करेगी.


गुजरात की एक अदालत ने 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी को मामले को बंद करने संबंधी एसआईटी की रिपोर्ट को 15 अप्रैल तक चुनौती देने का आदेश दिया था, जिसकी समय सीमा आज समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि जाफरी आज चुनौती पेश करेगी।

क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सोमवार को जकिया जाफरी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अहमदाबाद मेट्रोपोलियन कोर्ट में अपनी विरोध याचिका दायर करेगी। गौरतलब है कि एसआईटी की रिपोर्ट में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य को पाक साफ करार दिया गया था।

फरवरी 2013 में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बीजे गणत्र ने जाकिया को आठ हफ्तों के भीतर एसआईटी की मामले को बंद करने संबंधी रिपोर्ट के खिलाफ अपनी विरोध याचिका दायर करने के निर्देश दिए थे। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 8 फरवरी, 2012 को यह रिपोर्ट दायर की थी। एसआईटी ने मोदी और अन्य के खिलाफ दंगों में उनकी कथित भूमिका के लिए शिकायत की जांच की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: