छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 मई 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 मई)


डीजे ने किया एडीआर भवन का शिलान्यास

छतरपुर/01 मई/जिला न्यायालय परिसर छतरपुर में अल्टरनेटिव डिस्प्यूटस रिसोल्यूशन एडीआर केन्द्र भवन की स्थापना की जायेगी। इस संबंध में आज जिला न्यायालय में न्याय सेवा सदन के पास जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विमल कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश एवं अधिवक्तागण तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

वसूली निरस्त

छतरपुर/01 मई/श्रम पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दो लोगों पर जारी की गई आरआरसी की वसूली राशि जमा हो जाने पर निरस्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि उपकर निर्धारण अधिकारी, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1986 एवं श्रम पदाधिकारी श्री के के गुप्ता द्वारा सचिव एससी जैन शिक्षा प्रसार समिति पं. देव प्रभाकर शास्त्री काॅलेज आॅफ टेक्नालाजी श्री अशोक कमार दीक्षित से 27 हजार 395 रू. एवं दक्ष इन्स्टीटयूट आॅफ फार्मास्यूटीकल साइन्स, नारायणपुरा रोड के श्री अजयलाल निगम से 55 हजार 115 रू. राशि की वसूली हेतु राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र जारी किया गया था।

पूर्व सैनिकों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जायेगा

छतरपुर/01 मई/जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं सैन्य विधवाओं को कम्प्यूटर, टाइपिंग, लेखा संबंधी कार्य एवं अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश उपरांत प्रशिक्षण देने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिये पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देने की इच्छुक व शासन से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा नाम, पते, फोन नंबर, संचालित किये जाने वाले प्रशिक्षण का नाम, फीस व अन्य आवश्यक विवरण के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है अथवा दूरभाष क्रमांक 07682-245460 पर भी जानकारी दी जा सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: