गुप्ता मेडीकल स्टोर्स के मालिक को कठोर कैद, मेडिकल में किया था नियमों का उल्लंघन
छतरपुर। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री जेएस श्रीवास्तव की अदालत ने एक मेडीकल स्टोर्स के मालिक को ड्रग एण्ड काॅस्मेटिक अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा 27(डी) में एक वर्ष के कठोर कारवास 500 रुपये जुर्माना एवं धारा 28(ए) में एक वर्ष के कठोर कारावास 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय छतरपुर में पदस्थ तत्कालीन ड्रग इस्पेक्टर राजीव अग्रवाल ने दिनांक 09 मई 1998 को मे. गुप्ता मेडीकल स्टोर्स बेनीगंज मोहल्ला स्टेट बैंक के पास छतरपुर की दुकान में निरीक्षण किया। उक्त दुकान का संचालन कुल्दीप गुप्ता पुत्र कुन्दनलाल गुप्ता द्वारा किया जाता हैं। निरीक्षण के दौरान ड्रग इस्पेक्टर ने पाया कि दुकान में ना तो दवायें बेचने का रजिस्ट्रेशन लगा हुआ था और ना ही कैश बुक मेमो नियमानुसार तैयार की गई थी। साथ ही दुकान में रखी दवाईयां नियम के मुताबिक उचित तापमान में व निरीक्षण पुस्तिका नही रखी पाई गई। उक्त कमियों के कारण कार्यवाही करते हुये ड्रग इस्पेक्टर एसके सक्सेना ने ड्रग एण्ड काॅस्मेटिक अधिनियम 1940 के तहत परिवाद पत्र अदालत में आरोपी कुल्दीप गुप्ता के खिलाफ पेश किया। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री जेएस श्रीवास्तव की अदालत ने मामले के सम्पूर्ण विचारण के बाद मे. गुप्ता मेडीकल स्टोर्स के मालिक आरोपी कुल्दीप गुप्ता को नियमों का उल्लंघन करने पर ड्रग एण्ड काॅस्मेटिक अधिनियम के तहत दोषी कारार दिया। तथा धारा 27(डी) में एक वर्ष के कठोर कारवास 500 रुपये जुर्माना एवं धारा 28(ए) में एक वर्ष के कठोर कारावास 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
छतरपुर/09 मई/अखिल भारतीय वायु सैनिक चयन परीक्षा आगामी अगस्त माह में होगी। इस परीक्षा में हायर सेकण्डरी अथवा समकक्ष परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी सहित न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उŸाीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा सरकारी मान्यता प्राप्त पाॅलीटेक्निक काॅलेज से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिक्स, आॅटोमोबाइल, कम्प्यूटर साइंस, इन्स्टूªमेंटेशन टेक्नोलाॅजी या सूचना प्रौद्योगिकी में 3 वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ उŸाीर्ण अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक पाना भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी का जन्म 01 सितम्बर 1993 से 30 दिसम्बर 1996 के बीच का होना चाहिये। आवेदन-पत्र अध्यक्ष, केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड, पोस्ट बाॅक्स संख्या 11807, नई दिल्ली-110010 के पते पर पहुँचने की अंतिम तारीख 23 मई है। विस्तृत जानकारी के लिये 27 अप्रैल के रोजगार समाचार को देखा जा सकता है अथवा वायु सैनिक चयन केंद्र, श्यामला हिल्स, भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2661955 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
राजस्व अधिकारियों की बैठक आज
छतरपुर/09 मई/जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक 10 मई को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री चिरोंजी लाल चनाप द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी शीघ्र भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में जनशिकायत, जनसुनवाई एवं समय सीमा से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा जायेगी।
आज आयोजित होगी पीएनडीटी की बैठक
छतरपुर/09 मई/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला प्रशिक्षण केंद्र में 10 मई को पीसीपीएनडीटी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक एसडीएम सुरभि तिवारी की अध्यक्षता में सायं 4 बजे से शुरू होगी। सीएमएचओ डा. के के चतुर्वेदी द्वारा सभी संबंधित सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन की राशि बढ़ी
छतरपुर/09 मई/म0प्र0 की मूल निवासी बीपीएल महिलाओं को दी जाने वाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 1 अप्रैल 2013 से संशोधन किया गया है। इसके तहत अब 40 से 79 वर्ष की महिलाओं को केंद्रांश मद से प्रतिमाह 3 सौ रूपये एवं 80 वर्ष अथवा अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह 500 रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। हितग्राहियों को अपने आवेदन के साथ जन्मतिथि संबंधी प्रमाण पत्र, विधवा होने का पति की मृत्यु संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका की पासपोर्ट आकार की 3 फोटो एवं बीपीएल राशन कार्ड लगाना होगा। नगरीय क्षेत्र के हितग्राही अपना आवेदन नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करायेंगे।
ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच जारी
छतरपुर/09 मई/जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बहुगुणा के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने की तैयारी जारी है। इसी कड़ी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीश शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तर की जांच प्रारंभ करा दी गई है। हैदराबाद से आये हुये इंजीनियरों के दल द्वारा यह जांच विगत 8 मई से की जा रही है। इसके माध्यम से ईवीएम संबंधी खराबी को इंजीनियरों द्वारा दूर किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार ईवीएम के प्रथम स्तर की जांच लगभग 5 दिनों तक चलेगी। इसमें जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कुल 771 बैलेट यूनिट एवं 536 कन्ट्रोल यूनिट की जांच की जायेगी। जिले में कुल 1262 मतदान केन्द्र हैं जिन पर ईवीएम के द्वारा मतदान सम्पन्न होना है। इसके लिये कुछ और मशीनों की आवश्यकता होगी जिसके लिये प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। विधानसभा निर्वाचन के करीब आने पर ईवीएम मशीनों की द्वितीय स्तर की जांच कराई जयेगी।
सटई पुलिस ने किये लूट के आरोपी गिरफतार
थाना सटई अन्तर्गत ग्राम पहरवा गांव के पास खेत में बने मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के साथ दिनांक 03.05.2013 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट की घटना घटित की गयी अज्ञात आरोपियों ने करीब 13000/- रू0 मूल्य कीमत का सोना चांदी लूट ले गये थे । थाना प्रभारी सटई को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर बहेलिया जाति के चंद्रपाल बहेलिया पिता हरपाल बहेलिया निवासी बेड़री को गिरफतार कर पूंछतांछ की गयी तो उसने अपने साथियों रामदास , जगदीष बहेलिया के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया गिरफतार किये गये आरोपी से 4000/- रू0 कीमत का सोना चांदी बरामद किया गया है दो आरोपी फरार है ।
लवकुषनगर में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट करने वालो पर इनाम घोषित
थाना लवकुषनगर में दिनांक 04.05.2013 को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी लवकुषनगर के साथ चार अज्ञात बदमाषों के द्वारा रास्ता में रोककर हवाई फायर करकर 7,49000/-रू0 से भरा बैग व मोबाईल लूट कर ले गये थे उक्त अज्ञात आरोपियों की जो कोई व्यक्ति उपयुक्त सूचना देगा या गिरफतार करवायेगा एवं लूटी गयी संम्पत्ति बरामद हो सकेगी । उसे पुलिस अधीक्षक छतरपुर के द्वारा नगद 5,000/-रू0 की इनामी राषि से पुरस्कृत किया जायेगा ।
थाना बड़ामलहरा नकली नोट प्रकरण में फरार आरोपी पर इनाम घोषित
थाना बड़ामलहरा के नकली नोट प्रकरण में फरार आरोपी इब्राहिम उर्फ बाबूल पिता फजल शेख निवासी कृष्णोपुरा चामा थाना वैष्णोनगर जिला मालदा प0बंगाल पर पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर के द्वारा गिरफतार करवाने वाले व्यक्ति को नगद 5000/-रू0 का इनाम घोषित किया गया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें