अग्नि पीडित को आर्थिक सहायता स्वीकृत
नीमच 9 मई 2013,कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल द्वारा सिगोंली तहसील के ग्राम पाडूंकुडी निवासी गेंदमल पिता परथा भील को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत एक लाख पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। गत 4 मार्च 2013 को दोपहर तीन बजे पाडूकुंडी में खेत पर पडी मक्का की कडवी में अचानक आग लगने के कारण गेंदमल भील की तीन वर्षिय पुत्री टीना की आग में जलने से मृत्यु हो गई थी। इस पर तहसीलदार सिगोंली ने आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद के माध्यम से कलेक्टर को स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया था।
समर्थन मूल्य पर 25.88 करोड कीमत का गेहूं क्रय, जिले में खरीदा गया 17 हजार 27 मेट्र्किटन गेहूं
नीमच 9 मई 2013,नीमच जिले में किसानों की सुविधा एंव समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए कुल 17 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए है। इन केन्द्रों पर अब तक 25 करोड 88 लाख 12 हजार रूपये मूल्य का 17 हजार 27 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदा गया है। खरीदी केन्द्र नीमच 316.75 मेट्र्किटन , नीमच सिटी में 472.27 मेट्र्किटन, बघाना में 744.50 मेट्र्किटन, जवासा में 654.06 मेट्र्किटन, जीरन में 1883.15 मेट्र्किटन, जावद विपणनकेन्द्र 203.50 मेट्र्किटन, बावल पर 1027.90 मिट्र्ीकटन ,मोरवन में 1565.35 मिट्र्ीकटन, सरवानिया महाराज में 1157.70 मेट्र्किटन, रतनगढ में 1781.70 मिट्र्ीकटन , ताल में 448.90 मेट्र्किटन, मनासा में 1337.98 मिट्र्ीकटन, मार्केटिंग मनासा में 596.75 ,कन्जार्डा में 805.10 मेट्र्किटन ,कुकडेश्वर में 474.80 मेट्र्किटन, महागढ में 2283.55 मेट्र्किटन एंव रामपुरा में 1273.15 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदा गया है।
ई-गवर्नेंस मेनेजरों की पदस्थापना
नीमच 9 मई 2013,कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल द्वारा ई-गवर्नेंस सोसायटी को कार्यक्रम बनाने हेतु ई-गवर्नेंस मेनेजर, सहायक मेनेजर एंव डाटा इन्ट्र्ी आॅपरेटरों की पदस्थापना की गई है। ई-गवर्नेंस मेनेजर सुश्री पिं्रयका अग्रवाल को कलेक्टर कार्यालय नीमच, डाटा इन्ट्र्ी आॅपरेटर सुश्री अनिता शर्मा को कलेक्टर कार्यालय नीमच,सहायक मेनेजर श्री कमलेश प्रजापति को तहसील कार्यालय मनासा,सुश्री रेणुका बिडला को तहसील कार्यालय रामपुरा एंव सहायक मेनेजर श्री नवनीत दोषी को तहसील कार्यालय जावद पदस्थ किया गया है।
अखिल भारतीय वायु सैनिक चयन परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
नीमच 9 मई 2013, भारतीय वायुसेना द्वारा अखिल भारतीय वायु सैनिक चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देशस्तर पर अगस्त 2013 में वायु सैनिक केन्द्रों पर होगी। ग्रुप एक्स तकनीकी ट्र्ेडों के लिए आयोजित इस परीक्षा में सभी युवक जिन्होनें इण्टरमीडिएट 10 धन 2 समक्षक परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी सहित न्यूनतम पचास प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में पचास प्रतिशत अंकांे के साथ उत्तीर्ण की हो पात्र है। अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त पाॅलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग मैकेनिकल, इलेक्ट्र्ीक्ल, आॅटोमोबाईल, कम्प्यूटर साईसं , इंस्टूमेंटेशन, टेक्नोलाॅजी, सूचना प्रौधोगिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम पचास प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो और अंग्रेजी में पचास प्रतिशत अंक डिप्लोमा मे या इण्टरमीडिएट दसवीं में यदि डिप्लोमा में अंग्रेजी विषय न हो। अभ्यर्थी का जन्म एक सित्मबर 1993 से 30 दिसम्बर 1996 के बीच दोनों दिवस शामिल हुआ हों। आवेदन पत्र नई दिल्ली पहुंचने की अंतिम तारीख 23 मई 2013 है। अधिक जानकारी के लिए रोजगार समाचार साप्ताहिक 27 अप्रैल 2013 का अंक देख सकते है।
संत रविदास आवास सहकर्मशाला निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित
नीमच 9 मई 2013, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम भोपाल द्वारा संचालित एंव वित्त पोषित संत रविदास आवास सह-कर्मशाला निर्माण योजनान्तर्गत बैंकों के माध्यम से दो लाख रूपये का ऋण जिस पर पच्चीस प्रतिशत एंव अधिकतम पचास हजार रूपये अनुदान देय होगा। पात्रताधारकों से ऋण आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कलेक्टर कार्यालय नीमच में 31 मई 2013 तक आंमत्रित किए गए है। इस योजना तहत राज्य की अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे व्यक्ति जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हो, अनुसूचित जाति वर्ग के हो समक्ष अधिकारी का प्रमाण पत्र हो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम एंव 55 वर्ष से अधिक न हो, आवास सह-कर्मशाला निर्माण के लिए स्वयं की भूमि स्थायी पट्टा अथवा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई हो,आवेदन कर सकते है। अन्य आवश्यक जानकारी एंव आवेदन पत्र कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें