गोड्डा में शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 मई 2013

गोड्डा में शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर.


झारखंड के गोड्डा के प्राथमिक और मध्यविद्यालयों के शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. टीचरों की हड़ताल के कारण तमाम स्कूलों में ताला लटक गया है.

हड़ताली शिक्षक सुचारू कानून-व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि जिले में जिस तरह पिछले दिनों शिक्षकों का अपहरण कर फिरौती वसूली गई वैसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अपहरण और फिरौती जैसी घटनाओं के कारण बच्चों में दहशत फैलती है और मां-बाप उन्हें स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं. अगर इसी तरह का माहौल रहा तो स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट आएगी. 

साथ ही टीचरों की यह भी मांग है कि उन्हें गैर शैक्षिणिक कार्यों से मुक्त किया जाना चाहिए. शिक्षकों ने कहा कि उनके कार्यों में पंचायाती हस्तक्षेप को भी रोका जाना चाहिए.  शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी उनकी हड़ताल जारी रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: