नाम का रह गया गोकुल ग्राम, चिकित्सा, पानी, सड़क का संकट
नीमच। सिंगोली तहसील का ग्राम झांतला इन दिनों कई गंभीर संकट से जूझ रहा है। घोषित गोकुल ग्राम है, लेकिन सुविधाएं सारी राजनीति की भेंट चढ़ गई है। न चिकित्सक है, न पानी और न ही परिवहन के लिए सड़क मार्ग की सुविधा है। ऐसे में ग्रामीण मूलभूत सुविधा के लिए राजनीति का षिकार होकर रह गए हैं। जानकारी के अनुसार झांतला को गोकुल ग्राम घोषित कर रखा है। गोकुल ग्राम के मान से यहां सारी सुविधाएं होनी चाहिए, लेकिन 5 हजार की आबादी का गांव इन दिनों भारी परेषानी में है। यहां की महिलाएं पंचायत द्वारा वितरित किए जाने वाले पानी की इंतजार में रात भर जागती है। पंचायत पेयजल का वितरण रात के समय में कभी भी कर देती है। इसमें भी स्थिति यह है कि पूंजीपति और दबंग लोग मोटर लगाकर सीधे पानी खींच लेते हैं और गरीब के नलों में पानी भी नहीं पहुॅंचता है। ग्राम में पेयजल वितरण के लिए कुछ वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण किया था। उसका लोकार्पण आज तक नहीं हुआ। टंकी निर्माण के समय ग्राम पंचायत कांग्रेस के कब्जे में थी और भाजपा के लोग टंकी निर्माण अपनी मनपसंद जगह बनवाना चाहते थे, लेकिन टंकी दूसरी जगह बना दी जिससे कांग्रेसी नाराज है। इसके बाद भाजपा की पंचायत बनी और उसमें पानी आज तक नहीं भरा गया। वर्तमान समय में पानी वितरण के लिए दो टयूबवेल चालू है, लेकिन एक टयूबवेल से पानी का वितरण किया जा रहा है। आए दिन इस टयूबवेल की मोटर खराब होती रहती है। गंभीर बात यह है कि गांव में 16 हेंडपंप है जिसमें 10 तो बंद है और जो चल रहे हैं उनमें घंटो मेहनत के बाद पानी आता है। जिससे महिलाएं काफी परेषान है।
चिकित्सा सुविधा के नाम पर ग्राम में कुछ समय पहले एक डाॅक्टर राकेष मीणा पदस्थ था, लेकिन हाल ही में श्री मीणा केा भी सिंगोली पदस्थ कर दिया और अब चिकित्सालय एक मेल नर्स के भरोसे चल रहा है। नई व्यवस्था अंतर्गत सुनिल यादव को दो दिन झांतला के लिए पदस्थ किया है, लेकिन लंबे समय से श्री यादव झांतला चिकित्सा केंद्र नही पहुॅंचे हैं। मजबूरी में गांव के लोगों को बेंगू, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा जाना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय से झांतला में चिकित्सा के नाम पर दी जाने वाली सुविधा से ग्रामीण महरूम है। तीसरी और गंभीर समस्य सड़कों की है। गांव की अधिकांष सड़कों पर डामर तो गायब हो गया है और बस धूल उड़ रही है। नीमच से झांतला को जोड़ने वाली सड़क पर तो केवल गडढे आ नजर आ रहे है जिससे अब परिवहन के साधनों में भी कटौती होना प्रारंभ हो गई है। क्षेत्र में ग्रामीणों के आवागमन के साधनों के नाम पर निजी बस संचालकों का कब्जा है और सड़क के जर्जर होने से निजी बस संचालक अब बसों को गांव में लाने से कतराने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या का समाधान होने के बजाय समस्या ज्यादा बढ़ रही है। जनपद पंचायत जावद और जिला पंचायत नीमच के अधिकारी गोकुल ग्राम की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम के निवासी तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष षषिकांत जैन ने तो नया खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि विधायक ओमप्रकाष सखलेचा ने पंचायत चुनाव में आष्वासन दिया था कि भाजपा की पंचायत बनने पर वे पंचायत को 10 लाख रुपए देंगे, लेकिन 4 साल से ज्यादा बीत जाने पर उन्होंने एक रुपया भी पंचायत को नहीं दिया है। ग्राम के ही वरिष्ठ फखरूददीन टेलर ने बताया कि ग्राम में पानी की उपलब्धता पर्याप्त है, लेकिन पंचायत के गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण यह अवरोध पैदा हो रहा है और समस्या जानबूझकर पैदा की जा रही है। दिन में बिजली तो आती तो है, लेकिन ट्रिपिंग के कारण मोटर चल नहीं पाती है जिससे रात मंे पानी दिया जा रहा है।
परशुराम जंयती पर अवकाश घोषित
नीमच 10 मई 2013, राज्य शासन सामान्य प्रशासन मंत्रालय भोपाल द्वारा 9 मई 2013 को जारी आदेशानुसार 13 मई 2013 सोमवार को परशुराम जंयती पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में एच्छिक अवकाश घोषित किया गया था।
पं.दीनदयाल मार्केट विकास योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित
नीमच 10 मई 2013,पं.दीनदयाल मार्केट विकास योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवक एंव युवतियों को स्वयं की भूमि पर जो व्यवसाय की दृष्टि से उपयुक्त हो,बैंको माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।दुकान निर्माण के लिए 25 हजार एंव 25 हजार रूपये कार्यशील पंूजी के लिए होगें,इस पर पचास प्रतिशत राशि अनुदान दिया जाएगा।ऐसे अनुसूचित जाति के बेरोजगार अपना आवेदन पत्र 31 मई 2013 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे व्यक्ति होगें जो मध्यप्रदेश के मूल निवास हों,उनकी आयु 18 वर्ष से कम एंव 55 वर्ष से अधिक नही हो,8 वीं उर्तीण हो,जाति आय मूल निवासी प्रमाण पत्र राशनकार्ड की प्रति,स्वयं की भ्ूामि संबंधी आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति नीमच को प्रस्तुत कर सकते है।
कपिलधारा योजना तहत आवेदन आमंत्रित
नीमच 10 मई 2013, अनुसूचित वर्ग के बीपीएल कार्डधारी ऐसे किसान जिन्होने कपिलधारा योजनान्तर्गत कुंए का निर्माण कराया है,और उनको विद्युतपम्प,डीजलपम्प प्रदान किया जाना हे।इसके लिए पचास प्रतिशत एंव अधिकतम दस हजार रूपये अनुदान दिया जाएगा।ं अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से कम एंव 55 वर्ष से अधिक नही हो,आवेदक जाति,मूल निवासी प्रमाणपत्र संलग्न कर एंव कपिलधारा योजना तहत कुआं निर्माण का प्रमाणपत्र,भूमि का खसरा खतोनी की नकल के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अन्य आवश्यक जानकारी एंव आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जिला अत्यांवसायी सहकारी विकास समिति नीमच से प्राप्त किए जा सकते है।
भूतपूर्व सैनिक केटिन स्मार्ट कार्ड बनवाएं
नीमच 10 मई 2013,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डाॅ0 राजेश प्रंकाश निगम ने बताया,कि सभी भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एंव आश्रितों को केन्टीन स्मार्ट कार्ड, मेडिकल ईसीएचएस कार्ड अनिवार्य रूप से बनवा लें। यदि किसी ने कार्ड बनवा लिया है, और कार्ड गुम हो गया है, तो इसकी सूचना व्यक्तिगत् रूप से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर को अनिवार्य रूप से दें।
समर्थन मूल्य पर 26.26 करोड कीमत का गेहूं क्रय, जिले में खरीदा गया 17 हजार 276 मेट्र्किटन गेहूं
नीमच 10 मई 2013,नीमच जिले में किसानों की सुविधा एंव समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए कुल 17 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए है। इन केन्द्रों पर अब तक 26 करोड 26 लाख 8 हजार रूपये मूल्य का 17 हजार 276 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदा गया है। खरीदी केन्द्र नीमच 323.95 मेट्र्किटन , नीमच सिटी में 505.73 मेट्र्किटन, बघाना में 759.28 मेट्र्किटन, जवासा में 666.19 मेट्र्किटन, जीरन में 1923.85 मेट्र्किटन, जावद विपणनकेन्द्र 209.70 मेट्र्किटन, बावल पर 1054.60 मिट्र्ीकटन ,मोरवन में 1566.35 मिट्र्ीकटन, सरवानिया महाराज में 1161.65 मेट्र्किटन, रतनगढ में 1806.20 मिट्र्ीकटन , ताल में 450.30 मेट्र्किटन, मनासा में 1345.98 मिट्र्ीकटन, मार्केटिंग मनासा में 604.55 ,कन्जार्डा में 814.90 मेट्र्किटन ,कुकडेश्वर में 486.40 मेट्र्किटन, महागढ में 2309.40 मेट्र्किटन एंव रामपुरा में 188.85 मिट्र्ीकटन गेहूं खरीदा गया है।
घर बैठे आॅनलाईन मतदाता सूची में जुडवाएं नाम-श्री नरवाल
नीमच 10 मई 2013, कोई भी पात्र मतदाता अपने घर बैठके अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर आॅनलाईन वोटर रजिस्ट्र्ेशन की सुविधा का उपयोग कर अपना नाम मतदाता सूची में जुडवा सकते है। कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकाससिंह नरवाल ने बताया कि इस आॅनलाईन फार्म भरने की सुविधा के साथ व्यक्ति अपने दस्तावेज एंव फोटो भी अपलोड कर सकते हे। पूर्व में फोटो एंव डाक्यूमेंट अपलोड की सुविधा नही होने से मतदाताओं द्वारा रजिस्ट्र्ेशन में सभंवतः रूचि नही ली जा रही थी। अब कोई भी व्यक्ति घर, आॅफिस में इन्टरनेट की सुविधा का उपयेाग कर निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर आॅनलाईन फार्म भरकर एंव संबंधित डाक्यूमेंट अपलोड कर रजिस्ट्रे्शन करा सकते है। इसी प्रकार आॅनलाईन सुविधा के रूप में उपलब्ध फार्म 6, 6 ए, 7, 8, 8 ए,इत्यादि को भरे जाने की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कार्यालय,स्कूल, महा- विद्यालय आदि स्थानों पर भी इस सुविधा की जानकारी दी जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।
भादवामाता में कार्य स्वीकृत
नीमच 10 मई 2013,आयुक्त उज्जैन सम्भाग उज्जैन श्री अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा भादवामाता में मास्टर प्लाॅन के तहत,स्नानागार से रोड तक आने के मार्ग पर सीमेन्ट काॅक्रीट निर्माण के लिए 4 लाख 93 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री विकाससिंह नरवाल द्वारा उक्त कार्य करवाने हेतु ग्राम पंचायत भादवामाता को ऐजेन्सी नियुक्त किया गया है। निर्माण कार्य का सुपरविजन ग्रामीण यंात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री करेगें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें