वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ : शफीकुर्रहमान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2013

वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ : शफीकुर्रहमान


बहुजन समाज पार्टी.बसपा. के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लोक सभा से वंदे मातरम के गायन के दौरान सदन से उठकर जाने के अपने कदम को सही ठहराते हुए आज कहा कि राष्ट्रगीत के कुछ शब्द शरीयत के खिलाफ है। 
    
बसपा सांसद ने आज कहा कि उन्होने जो भी किया है उसमे कुछ गलत नहीं है क्योकि इस गीत के कुछ शब्द शरीयत के विरुद्ध है। यह पूछने पर कि उन्होने मुसलमानो को खुश करने के लिए यह कदम उठाया है तो उन्होने कहा कि वह राजनीति मे रहे अथवा नहीं रहे इस गीत के प्रति उनका यही रवैया होगा। 
    
गौरतलब है कि बुधवार को लोकसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा से पहले वंदेमातरम के गायन के समय श्री बर्क सदन से उठकर चले गए थे जिसे लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने गंभीरता से लिया है और कहा है कि भविष्य मे कभी ऐसी स्थिति नहीं दोहराई जानी चाहिए। उन्होने कहा कि सदस्य के इस व्यवहार के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: