विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (10 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 मई 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (10 मई)


शासकीय परिसम्पति का रखरखाव अपनी सम्पत्ति के अनुरूप करें: श्री हरिसिंह सपे्र 
  • पठारी में रात्रि चैपाल का आयोजन हुआ


कुरवाई तहसील के ग्राम पठारी में गुरूवार की रात्रि में चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसे सम्बोधित करते हुए कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे ने कहा कि शासन प्रशासन ग्रामीणजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु कृत संकल्पित है उन्होंने रात्रि चैपाल आयोजन की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक अधोसंरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है उनके रखरखाव के लिए आमजनों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी स्वंय की सम्पति की रक्षा के लिए प्रयत्नशील रहते है ठीक वैसे ही शासकीय परिसम्पति के प्रति सोच रखें। उन्होंने पानी के अपव्यय को रोकने के लिए स्थानीय स्तरों पर प्रबंध सुनिश्चित करने की अपेक्षा संबंधितों से व्यक्त की। विधायक श्री सप्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने राज्यवासियों के लिए नई-नई योजनाओं की शुरूआत कराई है जिनका अनुसरण कर अन्य राज्य भी क्रियान्वित करा रहे हैै। किसानों के लिए जीरो प्रतिशत की दर पर कृषि कार्य हेतु ऋण मुहैया कराया जा रहा है वही 15 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से गेेहूं खरीदी करने वाला देश का प्रथम राज्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही चैबीस घंटे मिलेगी इसके लिए प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है उन्होंने बिजली का सदुपयोग करने, समय पर बिजली देयक जमा करने की अपेक्षा संबंधितों से व्यक्त की। 

कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा ने रात्रि चैपाल आयोजन के पीछे प्रशासन की मंशा को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे ग्रामीणजन जो रोजगार के लिए जाते है और सायंकाल घर आ जाते है उन्हें शासन की योजनाएं, कार्यक्रमो की जानकारी देकर पात्रतानुसार योजनाओं से लाभंाकित कर उनके जीवन में परिवर्तन लाना है। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के पठारी प्रवास के दौरान प्राप्त हुए आवेदनों का समाधान कहा तक हुआ है की समीक्षा करना भी शामिल हैं। चैपाल प्रारंभ होने से पहले उन आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की गई जिसमें से अधिकांश आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। पठारी के कन्या माध्यमिक स्कूल के प्रागंण में सम्पन्न हुए चैपाल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनका मौके पर शत प्रतिशत निराकरण किया गया। चैपाल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री प्रेमनारायण तिवारी, श्री मुकेश तिवारी, श्री देवेन्द्र सिंह पठारी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विमल जैन, को-आॅपरेटिव सोसायटी पठारी के अध्यक्ष श्री रोशन सिंह पठरा, श्री सज्जन सिंह चैहान, जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह, कुरवाई एसडीएम सुश्री टीना यादव के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, खण्ड अधिकारी मौजूद थे। 
सफलता की कहानी : इलाज का सहारा बनी रात्रि चैपाल
पठारी की रात्रि चैपाल में मजदूरों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी तभी मजदूरी कर जीवनयापन करने वाली ग्राम बागड़ी की श्रीमती सविता बाई ने बताया कि मेरे सीने में दर्द बना रहता है की जांच भोपाल में कराई है और उन्होंने हार्ट का आपरेशन की सलाह दी है मेरे पास पैसे नही हैं। इन साहब ने बताया है कि मजदूरों के इलाज के लिए शासन राशि पूरी देती है यह कहते हुए उसने कलेक्टर श्री आनंद कुमार शर्मा को अपनी पीड़ा बताई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों से श्रीमती सविता बाई के कागजातों का परीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। चिकित्सकों द्वारा सहमति व्यक्त करने पर कलेक्टर ने सविता बाई को आश्वस्त किया कि आपका प्रकरण तैयार कर शासन को प्रेषित किया जायेगा और इलाज की राशि संबंधित अस्पताल को उपलब्ध कर्रइा जायेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद श्रम विभाग के अधिकारी को दो दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। ताकि समय पर श्रीमती सविता बाई का इलाज प्रारंभ हो सकें। 

मुख्यमंत्री की घोषणाओं की पूर्ति हेतु राशि जारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा समय-समय पर जिले के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं की पूर्ति के लिए आवश्यक राशि जिला पंचायत के द्वारा परफारमेंस अंतर्गत जारी कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर की अध्यक्षता में जिपं की सम्पन्न हुई सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिन आठ निर्माण कार्यो के लिए राशि परफारमंेस अंतर्गत जारी की गई है उनमें मुख्यमंत्री घोषणा के परिपालन में जिन कार्यो के लिए राशि जारी की गई है उनमें ग्राम पंचायत नटेरन में पंचायत भवन निर्माण के लिए 12 लाख 85 हजार रूपए, ग्राम संग्रामपुर में सामुदायिक भवन, धर्मशाला निर्माण के लिए 10 लाख, जिला पंचायत भवन का प्रथम तल निर्माण की पुनरक्षित राशि पांच लाख 9 हजार रूपए और पुताई के लिए दो लाख, वही वित्त मंत्री द्वारा घोषित निर्माण कार्यो में से गुलाबगंज एवं अटारीखेजड़ा में सामुदायिक भवन के लिए क्रमशः 25-25 लाख, ग्राम ठर्र एवं खरबई के लिए क्रमशः 10-10 लाख एवं पांझ में घाट निर्माण हेतु 15 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। उक्त बैठक में समिति के सम्मानीय सदस्यगणों के अलावा जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: